The Lallantop

भारतीय छात्र ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, अमेरिका से भागा जर्मनी, एयरपोर्ट पर उतरते ही अरेस्ट

Indian student killed US girlfriend: ये मामला तब सामने आया जब जुलीसा के घरवालों ने पुलिस से उसके घर को चेक करने के लिए रिक्वेस्ट की. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जुलीसा फर्श पर मृत पाईं गईं.

Advertisement
post-main-image
भारतीय छात्र ने अपनी अमेरिकी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एरिजोना में भारतीय छात्र वरुण बाचिगारी पर अपनी गर्लफ्रेंड जुलीसा रूबी सलाजार की हत्या करने का आरोप लगा है, और उसे जर्मनी से गिरफ्तार कर अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा रहा है।
  • हत्या की पृष्ठभूमि में जुलीसा और वरुण का ब्रेकअप था, जहां वरुण पर यौन शोषण और कॉलेज से निकाले जाने के आरोप भी थे, जिससे उसकी नौकरी और इमिग्रेशन स्थिति प्रभावित हुई।
  • वरुण के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज है, और गिरफ्तारी के बाद वह पीमा काउंटी कोर्ट में मुकदमे का सामना करेगा, जिससे जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक भारतीय छात्र ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद वो जर्मनी भाग गया. अब अमेरिकी पुलिस ने उसे जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी वरुण बाचिगारी (उम्र 20 साल) साल 2024 में स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका आया था. 

Advertisement

अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी KOLD की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 साल की जुलीसा रूबी सलाजार का शव उनके अपार्टमेंट में मिला. वे यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना की छात्रा थीं और कैंपस के पास एक अपार्टमेंट में रहती थीं. बताया गया कि हत्या 6 अगस्त की शाम 4 बजे (लोकल टाइम) हुई है. 

क्या है पूरी घटना?

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना टक्सन शहर में है, जहां ये घटना हुई है. इस मामले की जांच टक्सन पुलिस डिपार्टमेंट (TPD) कर रहा है. पुलिस के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब जुलीसा के घरवालों ने पुलिस से उसके घर को चेक करने के लिए रिक्वेस्ट की. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जुलीसा फर्श पर मृत पाईं गईं. उनके शरीर पर गला घोंटने के निशान और कुछ खरोचें भी थीं. 

Advertisement

पुलिस ने जब उनके बॉयफ्रेंड वरुण की तलाश की तो पता चला कि वो फरार हो चुका है. 

पुलिस ने जर्मनी तक ट्रेस किया

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी वरुण जुलीसा का फोन और क्रेडिट कार्ड लेकर फरार हुआ था. उसने जुलीसा के फोन से उनकी मां को कुछ मैसेज भी भेजा था. TPD ने बताया कि वरुण ने टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हॉस्टन तक की फ्लाइट ली. फिर वहां से जर्मनी की राजधानी बर्लिन चला गया. पुलिस का मानना है कि वो भारत वापस आने की कोशिश में था. इसके बाद वरुण के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया और FBI की मदद से उसे बर्लिन में ही गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही वरुण को एरिजोना प्रत्यर्पित किया जाएगा, जहां पीमा काउंटी में उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा. वरुण पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगा है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारतीयों को अमेरिका में ग्रेजुएशन के बाद नौकरी करने के लिए ₹95 लाख देने पड़ेंगे?

यूनिवर्सिटी से निकाला गया

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलीसा वरुण से ब्रेकअप करने वाली थीं. आरोप है कि वरुण उनका यौन शोषण करता था. उनकी एक रूममेट ने पुलिस को बताया कि घटना के कुछ दिन पहले 5 अगस्त को जुलीसा के कमरे से तेज़-तेज़ चिल्लाने की आवाज़ें आ रही थीं. लेकिन बाद में जुलीसा ने उन्हें बताया कि सब ठीक है.

वरुण यूनिवर्सिटी ऑफ़ एरिजोना में बिज़नेस एनालिटिक्स का छात्र है, लेकिन एक झगड़े की वजह से उसे कॉलेज से निकाल दिया गया था. पीमा काउंटी कोर्ट में उसके खिलाफ एक क्रिमिनल केस भी दर्ज है. इसके अलावा हाल ही में उसकी जॉब भी चली गई थी जिससे उसका इमिग्रेशन स्टेटस भी खतरे में आ गया. अब पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

वीडियो: अमेरिका में पत्नी की हत्या कर के भारत में प्रेमिका को भेजी फोटो

Advertisement