क्लेयर पहली महिला पत्रकार तो नहीं थीं मगर बेशक तकनीक और मुद्दों की समझ रखने के मामले में सबसे तेज़तर्रार पत्रकारों में से एक थीं. उनका साहस उन्हें बाकी सब से अलग बनाता है.1939 में हॉलिंग्वर्थ एक फ्रीलांस लेखक के तौर पर 'न्यूस्टेटमेंट' के लिए लिख रहीं थी. हिटलर के कहर से लोगों को बचाने के लिए वो उन्हें ब्रिटिश वीज़ा दिलवाने में मदद करतीं. इस बीच अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’ की नज़र उन पर पड़ी और उन्हें नौकरी पर रख लिया गया.
नहीं रही दुनिया की सबसे तेज़ तर्रार पत्रकार
सदी की सबसे बड़ी खबर की थी ब्रेक.
Advertisement

फोटो - thelallantop
क्लेयर हॉलिंगवर्थ नहीं रहीं. वो 105 साल की थीं. अपनी ज़िंदगी अच्छे से जी चुकी थीं और उनहोंने जो किया वो इतिहास की किताबों में दर्ज रखा जाएगा. क्लेयर ही वो पत्रकार थी जिसने दूसरा विश्वयुद्ध शुरू होने की खबर ब्रेक की थी. दुनिया को हिटलर की सेनाओं के पोलैंड में जमा होने के बारे में बताया था. बीबीसी क्लेयर के बारे में कहता है,
Advertisement











