चुनावों (Lok Sabha election, 2024) में समर्थक और नेताओं के बीच का रिश्ता शायद ही कोई समझ पाए. हाल ही में एक वीडियो वायरल (Viral video) हुआ था, जिसमें एक नेता जी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ते दिखे थे. वहीं दूसरी तरफ एक रिश्ता ऐसा भी है, जिसमें समर्थक अपनी नेता को सिक्कों में तौलते नजर आ रहे हैं. लेकिन सिक्कों में तौलने का ये काम मन मुताबिक नहीं हो पाया. तराजू टूटकर बसपा प्रत्याशी (Dr Ritu Singh) के सिर पर जा लगा, जिसकी वजह से उन्हें चोट भी पहुंची.
BSP उम्मीदवार को सिक्कों से तौल रहे थे कार्यकर्ता, तराजू टूटा और सिर फट गया
Chandigarh से BSP उम्मीदवार डॉ रितु सिंह एक कार्यक्रम में थीं. जिसमें कार्यकर्ता उन्हें एक तराजू पर बैठाकर सिक्कों में तौल रहे थे. लेकिन इसी बीच लकड़ी का तमगा टूट गया...

इंडिया टुडे से जुड़े कमलजीत की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ से BSP उम्मीदवार डॉ रितु सिंह एक कार्यक्रम में थीं. जिसमें कार्यकर्ता उन्हें एक तराजू पर बैठाकर सिक्कों में तौल रहे थे. लेकिन इसी बीच तराजू का लकड़ी का तमगा टूट गया. और बसपा उम्मीदवार के सिर पर जा लगा. जिससे से वह घायल हो गईं.

उनके सिर पर चोट आई. समर्थकों ने सिर से खून निकलता देख, उस पर तुरंत कपड़ा लगाया. और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनके सिर पर टांके भी लगे. जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें: ‘30 सेकेंड में 3 घंटे की मेहनत पर नंबर दे दिए’ इस टीचर की वायरल रील पर बुरा भड़के लोग
पहले भी चर्चा में थीं डॉ रितुBSP ने चंडीगढ़ में डॉ रितु सिंह को अपना उम्मीदवार उतारा. जिसके बाद से इसे BSP का खास दाव समझा जा रहा था. इनका मुकाबला भाजपा के संजय टंडन और कांग्रेस के मनीष तिवारी से है.
वहीं शिरोमणि अकाली दल से हरदेव सैनी, इनके सामने मैदान में हैं. जहां एक जून को मतदान होना है. डॉ रितु दिल्ली की पूर्व प्रोफेसर हैं. उनकी X प्रोफाइल के मुताबिक, वो साइकोलॉजिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट हैं. वो चुनाव प्रचार में भी जोर शोर से लगी हैं. हाल ही में एक वीडियो पोस्ट करते हुए, उन्होंने 26 मई को हुए चुनाव प्रचार के एक रोड शो का वीडियो भी शेयर किया था.
वीडियो: PM मोदी की रैली के बाद भी पाटलिपुत्र सीट के एक गांव के लोग नाराज क्यों?









