The Lallantop

अपने यहां दुनिया का सबसे तेज़ स्टॉक एक्सचेंज खुला है मितरों

आज दुकान खोलने से पहले की सबसे ज़रूरी खबर ये है

Advertisement
post-main-image
पिक्चर: Reuters
अपने यहां चीज़ों का बस अच्छा होना काफी नहीं होता. उन्हें कम से कम एशिया में सबसे आगे होना होता है! तभी पब्लिक भाव देती है. इसीलिए हिन्दुस्तान में हर जगह ऐसा कुछ ना कुछ होताइच  है जो 'एशिया में सबसे बड़ा, छोटा, सीधा, टेढ़ा..' इत्यादि होता है. लेकिन हम इस बार एकदम जेनुइन केस की बात कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने गांधीनगर नगर में BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (INX) का उद्घाटन कर दिया है. गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) में. ये एक्सचेंज ना सिर्फ एशिया, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे तेज़ है. यहां पर 'मीडियन ट्रेड स्पीड' 4 माइक्रोसेकंड होगी. इतनी तेज़ स्पीड से ये एक्सचेंज रोज़ 22 घंटे काम करेगा.
सिंबॉलिक इमेज
सिंबॉलिक इमेज
जिन्होंने बीटेक या एमसीए करने का अपराध नहीं किया है, वो इसे ऐसे समझ सकते हैं:
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सब काम कम्प्यूटर से होता है. तो एक्सचेंज पर की जाने वाली ट्रेडिंग के लिए जब कीबोर्ड से एंटर दबाते हैं, तो उस आर्डर को पूरा होने में (जनरेट होने में) जो वक़्त लगता है, उसे मीडियन ट्रेड स्पीड कहते है. 'मीडियन' जुड़ा हुआ है, इसलिए समझें कि स्पीड थोड़ी कम या ज़्यादा भी हो सकती है, लेकिन रहेगी हमेशा 4 माइक्रोसेकंड के आस-पास ही.
share1
एक सेकंड के दस लाख टुकड़े करने पर बनता है एक माइक्रोसेकंड
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज देरी में बिलकुल विश्वास नहीं करता. अक्टूबर 2015 में ही यहां ट्रेडिंग में लगने वाला वक़्त 6 माइक्रोसेकंड तक ला दिया गया था. ये तब दुनिया में सबसे तेज़ ट्रेडिंग स्पीड थी. इस एक्सचेंज को सबसे तेज़ स्पीड के साथ लॉन्च करने के बाद BSE यहां अगले तीन साल में और 500 करोड़ रुपए लगाने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि इस एक्सचेंज से अगले 10-15 सालों में 65 लाख करोड़ भी ऊपर तक का निवेश आएगा.

चलते-चलते 'एशिया में सबसे...' वालों के लिए एक और डीटेल दे रहे है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है. सच्ची-मुच्ची. अब खूब शेयर करो 'भट्सप' पर.

Advertisement
Advertisement