इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का असर दूसरे देशों में भी देखने को मिल रहा है. दुनियाभर में लोग इजरायल और हमास के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. कहीं तो ये भी हो जा रहा है कि दोनों ओर के प्रदर्शकारी आमने-सामने आ जाते हैं. और उनमें झड़प हो जाती है. ऐसा ही नजारा कल यानी सोमवार (9 अक्टूबर) को लंदन की सड़कों पर देखने को मिला. यहां लंदन के हाई स्ट्रीट केंसिंग्टन ट्यूब स्टेशन पर फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल समर्थक ग्रुप आपस में उलझ गए.
Israel-Hamas को लेकर लंदन की सड़कों पर लड़ गए समर्थक, अब थाने में बैठे हैं
लंदन की इस घटना के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने साफ़ कह दिया कि हमास का समर्थन करने वाले लोग आतंकवादी हैं.


न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में इजरायली दूतावास के सामने सोमवार शाम लगभग 6 बजे फिलिस्तीन के समर्थक विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हो गए. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को झंडे और फ्लेयर के साथ लैंप पोस्ट पर चढ़ते देखा गया. प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक नारे लगाते हुए इजरायल को एक आतंकवादी देश कहा. इस दौरान कुछ लोगों ने इजरायली दूतावास की बिल्डिंग के सामने आतिशबाजी शुरू कर दी. इसी दौरान इजरायल के समर्थक भी प्रदर्शन करने पहुंच गए. नतीजा ये हुआ कि पास में ही स्थित हाई स्ट्रीट केंसिंग्टन ट्यूब स्टेशन पर फिलिस्तीन और इजरायल के समर्थक आपस में भिड़ गए.
इजरायली-फिलस्तीनी समर्थकों के बीच तनाव की खबर मिलते ही लंदन पुलिस के अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया. मामला ज्यादा बढ़ने से पहले ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों ओर के समर्थकों को वहां से हटाया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर इस दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें दर्जनों पुलिस अधिकारियों को हाई स्ट्रीट केंसिंग्टन ट्यूब स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग करने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है.
घटना को लेकर लंदन पुलिस ने सोमवार देर रात अपने एक बयान में कहा,
"इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर लंदन में सोमवार शाम को प्रदर्शन हुए थे. अब ये प्रदर्शन खत्म हो चुके हैं. झड़प के बाद हमने तीन लोगों को अरेस्ट किया है. आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है."
ये भी पढ़ें:- इजरायली दूतावास पर कड़ा पहरा, दिल्ली में कहां-कहां सिक्योरिटी बढ़ी?
ब्रिटेन के PM ने किसका खुला सपोर्ट किया?इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हमास को लेकर बड़ा बयान दिया है. ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा है कि हमास के लोग न तो चरमपंथी हैं और न ही फ्रीडम फाइटर हैं, वो सिर्फ आतंकवादी हैं. ब्रिटेन की जनता को संबोधित करते हुए पीएम सुनक ने कहा,
'मैं इजरायल की मदद में एकजुटता के साथ खड़ा हूं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि जो लोग हमास का समर्थन करते हैं वे इस भयावह हमले के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं. वे चरमपंथी नहीं हैं. वे फ्रीडम फाइटर नहीं हैं. वे सिर्फ आतंकवादी हैं.'
ब्रिटिश पीएम ने आगे कहा,
बहुत बड़ी तैयारी में लग गया इजरायल“हमास द्वारा किया गया कार्य बर्बर है. हमने जो देखा, उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. इन घटनाओं के दो पहलू नहीं हैं. बैलेंस का कोई सवाल नहीं है. मैं इजरायल के साथ खड़ा हूं. मैं आपसे वादा करता हूं, आपको सुरक्षित रखने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा.”
उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को हमास को कड़ी चेतावनी दी. कहा कि इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया है. लेकिन, ये तय है कि इसे खत्म इजरायल ही करेगा. इजरायल की तैयारी की बात करें तो हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए उसने अपने 3 लाख रिजर्व सैनिकों का बुला लिया है. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, 1973 के योम किप्पुर युद्ध के बाद ये इजरायली सैनिकों की सबसे बड़ी लामबंदी है, तब इजरायल ने 4 लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया था.
ये भी पढ़ें:- कनाडा में हमास के समर्थन में हुए प्रदर्शन, ट्रूडो कुछ ऐसा कह देंगे, किसने सोचा होगा!
वीडियो: अपने ही नागरिकों की हत्या पर क्यों मजबूर हुआ हमास?






















