The Lallantop

क्या वाकई सलमान खान की वजह से रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ टल गई?

सलमान खान और रणबीर कपूर की अदावत से दुनिया वाकिफ है लेकिन इस सब से 'एवेंजर्स: एंडगेम' का भी मजबूत कनेक्शन है.

Advertisement
post-main-image
अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.
'दबंग' सीरीज़ की तीसरी इंस्टॉलमेंट आ रही है. 'दबंग 3' नाम से. मेन स्टारकास्ट वही है लेकिन विलेन बदल गया है. अगर इस फिल्म से जुड़ी वो सारी बातें जाननी है, तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं
. ये खबर सलमान और रणबीर के बाद उनकी फिल्मों 'ब्रह्मास्त्र' और 'दबंग 3' के क्लैश के बारे में है. इन दोनों के बीच अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' के घुसने के बारे में है. और 'ब्रह्मास्त्र' के पीछे हटने के बारे में है. और ये सारी डेवलपमेंट पिछले दो दिनों में हुई है.
अप्रैल, 2018 में 'ब्रह्मास्त्र' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुआ. बताया गया कि अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे और इसे प्रोड्यूस करेंगे करण जौहर. उस समय फिल्म की रिलीज़ डेट दिसंबर, 2019 बताई गई थी. 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में विस्तार से सबकुछ जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं
.
फिर सीन में आते हैं सलमान खान. सलमान आम तौर पर अपनी फिल्में ईद पर रिलीज़ करते हैं लेकिन 2019 की ईद उनकी खुद की फिल्म 'भारत' के लिए बुक है. इसलिए उन्होंने 'दबंग 3' को दिसंबर, 2019 के लिए अनाउंस कर दिया. सलमान और रणबीर की अदावत से दुनिया वाकिफ है. इसलिए उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर टकराने की खबर मार्केट में काफी बज़ बनाए बैठी थी.
26 अप्रैल को सलमान खान ने फाइनली अनाउंस कर दिया कि उनकी फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज़ हो रही है. दिसंबर, 2017 में 'टाइगर ज़िंदा है' और पिछले साल दिसंबर में 'सिंबा' की ताबड़तोड़ कमाई देखने के बाद सलमान खान को साल का ये समय काफी रास आने लगा है. लेकिन इस खबर ने करण जौहर और अयान मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ा दीं, क्योंकि पहले उनकी फिल्म इसी तारीख के आसपास रिलीज़ होने वाली थी.
'दबंग 3' की रिलीज़ डेट आने के ठीक अगले दिन यानी 27 अप्रैल को अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्रैम हैंडल से एक स्टेटमेंट पोस्ट की. इसमें उन्होंने बताया कि वो 'बह्मास्त्र' को अगले साल यानी 2020 की गर्मियों में रिलीज़ करेंगे. अपने इस नोट में अयान लिखते हैं-
जो कोई भी इससे संबंधित है, हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लोग और जो भी लोग फिल्मों से जुड़ी न्यूज़ फॉलो करते हैं, मैं उनसे अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में कुछ बात करना चाहता हूं. ब्रह्मास्त्र मेरे लिए एक सपना है, जो मैंने 2011 में देखना शुरू किया था. 2013 में 'ये जवानी है दीवानी' की रिलीज़ के बाद से मैं लगातार इसे पूरा करने की कोशिश में लगा हुआ हूं. ये सपना अपने देश में कुछ ऐसा बनाने का था, जो कहानी, किरदार, इमोशन के अलावा दिखने और विज़ुअल इफेक्ट के मामले में भी नया, शानदार और अलग लेवल का हो.
इस सपने का पीछा करते-करते काफी समय बीत गया. जब हमने कुंभ के दौरान 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो लॉन्च किया, तब हमें लगा कि हम इस सपने को पूरा करने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं. क्रिसमस, 2019, ये तारीख हमने अपनी फिल्म जनता के सामने रखने के लिए मुकर्रर की थी. पिछले हफ्ते मुझे पता चला कि इस फिल्म पर काम कर रहे लोगों को वीएफएक्स का काम अच्छे से करने के लिए और समय चाहिए. फिल्म की आवाज़ और म्यूज़िक को बेहतर करने के लिए भी समय की जरूरत है. कुल मिलाकर फिल्म की बेहतरी के लिए हमें और वक्त चाहिए.
इन चीज़ों को दिमाग में रखते हुए हम फिल्म को रिलीज़ करने के लिए क्रिसमस, 2019 से आगे जा रहे हैं. 'ब्रह्मास्त्र' देखने को आपके जीवन का शानदार अनुभव बनाने को लक्ष्य मानकर हम इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. इसलिए अब हमारी ये फिल्म 2020 की गर्मियों में रिलीज़ होगी. तारीख तय करने के बाद हम इस बात को ऑफिशियली अनाउंस करेंगे. मुझे विश्वास है कि जो भी एक्स्ट्रा समय इस फिल्म को बनाने में लग रहा है, वो 'ब्रह्मास्त्र' जैसे सपने को पूरा करने के लिए जरूरी है. उम्मीद है कि इस देरी की भरपाई हम सिनेमा से लगाव रखने वाले इस देश को कुछ ऐसा देकर करेंगे, जिस पर वो गर्व करेंगे. हम फिल्म की ओर वापस जाते हैं. बहुत सारा काम बचा हुआ है.
अयान मुखर्जी का इंस्टाग्रैम पोस्ट.
अयान मुखर्जी का इंस्टाग्रैम पोस्ट के साथ स्टेटमेंट.

सलमान की 'दबंग 3' की रिलीज़ डेट आने के बाद कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि अब 'ब्रह्मास्त्र' 27 दिसंबर, 2019 को रिलीज़ होगी. यानी सलमान खान के जन्मदिन पर. तब तक अयान ने ये पोस्ट लिखकर सारा मामला साफ कर दिया. अभी यही सब चल रहा था कि करण जौहर ने अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवानी स्टारर अपनी अगली फिल्म 'गुड न्यूज़' 27 दिसंबर को शिफ्ट कर दी है. 'गुड न्यूज़' पर 6 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी.
'ब्रह्मास्त्र' के लोगो लॉन्च के लिए अलाहाबाद के कुंभ मेले में पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट. दूसरी तस्वीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया रणबीर, अयान और बच्चन.
'ब्रह्मास्त्र' लोगो लॉन्च के लिए इलाहाबाद के कुंभ मेले में पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट. दूसरी तस्वीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया रणबीर, अयान और बच्चन.

अब 'ब्रह्मास्त्र' को आगे खिसकाए जाने को लेकर मार्केट में दो थ्योरीज़ चल रही हैं. पहली के मुताबिक ये सलमान खान के साथ किसी भी तरह का क्लैश अवॉयड करने के लिए की गई है. ये दलील सुनने में काफी हद तक ठीक भी लगती है. दूसरी वजह 'एवेंजर्स: एंडगेम' को बताया जा रहा है. बताया ये जा रहा है कि एवेंजर्स में वीएफएक्स और कंप्यूटर ग्रैफिक्स का काम काफी आला दर्जे का है. ऐसे में भारतीय दर्शक किसी इंडियन साइंस-फिक्शन फिल्म में हल्के और फर्जी वीएफएक्स को एक्सेप्ट नहीं करेंगे. इसलिए फिल्म के वीएफएक्स को बेहतर करने के अलावा समय भी लिया जा रहा है, ताकि लोगों के सिर से 'एवेंजर्स: एंडगेम' का खुमार उतर जाए.


वीडियो देखें: सलमान खान की दबंग 3 के सेट पर शिवलिंग को ढंककर क्यों रखा गया?

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement