The Lallantop

अनजानी शादी में हेलमेट पहन नाचा लड़का, बैंड वाले बारातियों को छोड़ उसे देखने लगे!

दूल्हा भी हैरान रह गया!

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं, खासकर दूसरे की शादियों के. कोई अनजानी शादी में जाकर खाना खा लेता है तो कोई बेगानी शादी में डांस कर लेता है. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे एक लड़का बेगानी शादी में खाना खाने घुसा था. हालांकि बाद में उसकी असलियत कुछ और निकली थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Boy Danced In Unknown Wedding Wearing Helmet) पर काफी देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में एक लड़का बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तर्ज पर धमाकेदार डांस कर रहा है. सबसे मजेदार बात है कि लड़के का मुंह किसी को ना दिखे, इसके लिए उसने हेलमेट लगाया हुआ है. लड़के की बाइक साइड में खड़ी है और वो एकदम मस्त होकर नाच रहा है. वीडियो पीयूष वर्मा नाम के लड़के ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक बारात जा रही है. इस बारात में बैंड पर 'छोटे-छोटे भाइयों के बड़े भइया' गाना बज रहा है. तभी एक लड़का आता है और हेलमेट पहन नाचने लगता है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए...

Advertisement

आगे लड़का नाच रहा है और उसे देख पीछे बैंड वाले हंसते रहते हैं. वीडियो देख ऐसी ही हंसी लोगों को भी आ रही है. वीडियो देख लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि असली मजा तो इसी तरह की शादी में आता है. किसी ने कहा कि बारात के पीछे खड़े होकर हॉर्न देने से बढ़िया है कि आराम से नाचकर मन की कर लो.' एक ने लिखा कि ऐसे ही वीडियोज देख खुशी मिलती है.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो पसंद आया है और वे लड़के को लेकर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रेपो रेट से बढ़ेगी लोन की EMI, महंगाई से त्रस्त लोग अडानी और सरकार पर भड़के

Advertisement
Advertisement