The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Student eat food in unknown Wedding Groom reply melt your heart viral

'अनजानी' शादी में खाना खाने घुसा लड़का, दूल्हा बोला- 'दोस्तों के लिए भी पैक कर ले जाना'

दूल्हे के जवाब ने दिल जीता

Advertisement
pic
2 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022, 03:28 PM IST)
Marriage Student Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक एमबीए की पढ़ाई करने वाला लड़का किसी शादी में बिना बुलाए खाना खाने चला गया तो उसे पकड़कर जूठे बर्तन धुलवाए गए थे. इस घटना का वीडियो खासा चला था और लोगों ने शादी वाले परिवार की हर इस हरकत पर नाराजगी जताई थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो (Student Went to eat food in a Wedding, Groom reply viral) सामने आया है लेकिन इस मामले में लोग दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. इसमें एक लड़का शादी में दूल्हे के पास स्टेज पर बैठा है. वो दूल्हे से कहता है कि हमें नहीं पता कि आपका नाम क्या है और आप कहां के हैं. हम हॉस्टल में पढ़ते हैं और हमने आज खाना नहीं बनाया है. इसलिए हम इस शादी में बिना बुलाए खाना खाने आ गए हैं. आपको कोई दिक्कत तो नहीं है ना?' इस पर दूल्हा कहता है कि कोई दिक्कत नहीं है. आप तो खा लीजिए. हॉस्टल में बच्चा लोगों के लिए भी खाना लेते जाना.' दूल्हे का ये जवाब सुन लड़के के दोस्त हंसने लगे. देखें वायरल वीडियो…

इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि ये होती है इंसानियत. लोगों ने इसे मध्य प्रदेश वाले मामले से जोड़ दिया. कहा कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं. कुछ मध्य प्रदेश वाली घटना के लोगों जैसे और कुछ इस दूल्हे जैसे. वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम आलोक है और वो बिहार का रहने वाला है. हालांकि बाद में पता चला कि लड़का पहले से ही दूल्हे को जानता था और वो दोनों पहले से दोस्त थे. ये पूरी खबर आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

लोगों ने इस मामले पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें- आर्मी को शादी का कार्ड भेजा तो सेना ने वायरल जवाब दे दिया!

Advertisement

Advertisement

()