गुरुवार, 21 मार्च की रात ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई आबकारी नीति मामले गिरफ़्तार कर लिया (Arvind Kejriwal Arrest). इसी दिन SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड के अल्फा न्यूमेरिक कोड्स (Electoral Bond Alphanumeric Code) की जानकारी साझा कर दी. अब इन दो खबरों के बीच एक कनेक्शन का पता चला है. कनेक्शन जुड़ा है फार्मा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) से, जिसने BJP को दो बार में करोड़ों (5 और 25 करोड़ रुपये) का चुनावी चंदा दिया था. इसी कंपनी के निदेशक पी सरथ चंद्र रेड्डी भी कथित शराब नीति घोटाले वाले मामले में आरोपी हैं.
शराब नीति घोटाले के आरोपी ने BJP को दिया करोड़ों का चंदा, रिपोर्ट में बड़ा दावा
कथित शराब नीति घोटाले में ED द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अरबिंदो फार्मा कंपनी ने BJP को 5 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड दिए थे. साथ ही, इस मामले में रेड्डी के सरकारी गवाह बनने के बाद BJP को 25 करोड़ रुपये का दान दिया गया था.

स्क्रॉल डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक़, कथित शराब नीति घोटाले में ED द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अरबिंदो फार्मा कंपनी ने BJP को 5 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड दिए थे. साथ ही, इस मामले में रेड्डी के सरकारी गवाह बनने के बाद BJP को 25 करोड़ रुपये का दान दिया गया था.
ये भी पढ़ें - अरबिंदो फार्मा के बारे में A टू Z जानकारी
बता दें, पी सरथ चंद्र रेड्डी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के निदेशकों में से एक हैं. रेड्डी कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. इस कंपनी की स्थापना सरथ चंद्र रेड्डी के पिता PV राम प्रसाद रेड्डी ने की थी. 10 नवंबर, 2022 को शराब घोटाला मामले में सरथ चंद्र को गिरफ़्तार किया गया. स्क्रॉल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गिरफ़्तारी के बाद उनकी कंपनी अरबिंदो फार्मा ने 5 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे, जिन्हें BJP ने 21 नवंबर 2022 को भुना लिया था.
ED की गिरफ़्तारी के 7 महीने बाद सरथ चंद्र रेड्डी ने जून 2023 में मामले में सरकारी गवाह बनने का फ़ैसला किया. रिपोर्ट के मुताबिक़, इसके बाद अरबिंदो फार्मा ने BJP को 25 करोड़ रुपये का चुनावी बॉन्ड दिया. कुल मिलाकर फर्म ने 52 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे. इनमें से 34.5 करोड़ BJP, भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 2.5 करोड़ और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को मिले. ED ने आरोप लगाया था कि सरथ रेड्डी दिल्ली के कथित शराब घोटाले के 'साउथ ग्रुप' का हिस्सा थे. इस ग्रुप में के कविता भी आती हैं जिन्हें जांच एजेंसी ने हाल ही में गिरफ्तार किया था. ED के मुताबिक पूछताछ में विजय नायर के जरिए आप नेताओं के साथ सौ करोड़ के लेनदेन की बात सामने आई थी.
ये भी पढ़ें - Electoral Bond: लो जी 3 घंटे के काम के लिए 3 महीने का वक्त मांग रहा था SBI?
इस साउथ ग्रूप में YSR Congress के ओंगोल से लोकसभा सांसद मुगंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता साउथ ग्रुप के अहम मेंबर्स हैं. इस साउथ ग्रुप ने कथित तौर पर गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की फंडिंग की थी. ED का आरोप है कि ये फंडिंग आप के कैंपेन मैनेजर विजय नायर के जरिए हुई थी. 2023 में सरथ चंद्र रेड्डी ने सरकारी गवाह बनने की अर्जी दी. जिसे जून 2023 में कोर्ट ने मंजूर कर लिया था. कोर्ट ने गवाह बनने के बाद रेड्डी को माफी भी दे दी थी.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जब अरेस्ट से पहले केजरीवाल के घर पहुंची ED, दरवाजे पर क्या-क्या हुआ?










