कर्नाटक बीजेपी (BJP) के सीनियर नेता के.एस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस के दो नेताओं को जान से मार दिए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि वो ऐसा कानून चाहते हैं, जिससे कांग्रेस नेताओं डी.के सुरेश और विनय कुलकर्णी की गोली मारी जा सके. डी.के सुरेश और विनय कुलकर्णी को 'गद्दार' कहते हुए ईश्वरप्पा ने दावा किया कि ये नेता भारत के टुकड़े करना चाहते हैं.
कर्नाटक BJP के नेता बोले, 'ऐसा कानून बनाइए, जिससे इन दो कांग्रेसी नेताओं को गोली मारी जा सके'
के.एस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस के दो नेताओं को 'देशद्रोही' बताते हुए ऐसा कानून लाने की बात कही है, जिससे उन्हें जान से मारा जा सके. उनका ये बयान कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. कांग्रेस कार्रवाई की मांग कर रही है.


इंडिया टुडे के सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक के.एस ईश्वरप्पा ने कहा,
"मैं नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहूंगा कि डीके सुरेश और विनय कुलकर्णी इस देश के गद्दार हैं. वे देश को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं. मैं एक कानून बनाने का सुझाव देता हूं. ऐसा कानून जिसके तहत उनकी गोली मारकर हत्या की जा सकती हो."
ईश्वरप्पा ने ये बयान गुरुवार, 8 फरवरी को कर्नाटक के दावणगेरे जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम में दिया. जब दावणगेरे जिला BJP अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं कर्नाटक और केरल के CM, मोदी सरकार से ये है डिमांड…
एक्टिविस्ट कविता रेड्डी ने X पर कसा तंजइस पर एक्टिविस्ट कविता रेड्डी ने ईश्वरप्पा पर निशाना साधते हुए X पर लिखा,
"अगर मैंने कहा होता कि के.एस ईश्वरप्पा को सार्वजनिक रूप से पीट-पीटकर मार डाला जाना चाहिए, तो बेंगलुरु पुलिस मुझे गिरफ्तार कर लेती, लेकिन डीके सुरेश की हत्या की बात करने के लिए ईश्वरप्पा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. कानून वाकई में शक्ति पर चलता है."
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने ईश्वरप्पा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. शुक्रवार, 9 फरवरी को चित्रदुर्ग में पत्रकारों से बात करते हुए, CM सिद्दारमैया ने कहा कि ईश्वरप्पा जैसे एक सीनियर नेता को ऐसे बयान देना शोभा नहीं देता है.
ये भी पढ़ें- हनुमान झंडे की जगह तिरंगा, कर्नाटक में मचे नए बवाल की पूरी कहानी क्या है?
वीडियो: कर्नाटक में CM की मौजूदगी में लगे मोदी-मोदी के नारे, PM ने कहा- ‘मुख्यमंत्री जी, ऐसा होता रहता है’












