हमारी मेल आईडी है - lallantopmail@gmail.com. खबर की शुरुआत में ही अपनी वेबसाइट या अपने न्यूज़ पोर्टल की मेल आईडी देने का रिवाज़ आपने नहीं देखा होगा. लेकिन अपनी मर्यादाओं में रहते हुए रिवाज़ों को तोड़ने के वजह से ही तो लल्लनटॉप 'लल्लन टॉप' है. खैर इस सेल्फ-अप्रेजल के बाद हम मुद्दे की बात पर आते हैं. तो दोस्तो अबकी हमने मेल आईडी शुरुआत में ही दे दी क्यूंकि यहीं से खबर की शुरुआत होती है. दरअसल इस मेल आईडी पर हमें हमारे पाठक और चाहने वाले तरह-तरह की जानकारियां, खबरें, तस्वीरें भेजते रहते हैं. (नहीं जॉब के लिए रिज़्यूम भेजना है तो उसके लिए हमारी दूसरी मेल आईडी है - jobs.lallantop@gmail.com.) तो इसी मेल आईडी पर हमारे एक पाठक नितिन त्रिपाठी (nitintripathihri@gmail.com) ने एक तस्वीर अटैच करके भेजी है और इसके बारे में जानकारी एकत्र करने को कहा है. तस्वीर वही है जो खबर के टॉप में फीचर फोटो के रूप में लगी है. ये तस्वीर इसलिए रोचक है क्यूंकि इसमें कुछ युवा तीन पार्टियों का झंडा लहरा के चल रहे हैं. एक भारतीय जनता पार्टी का, एक कांग्रेस का और एक सीपीएम का. तस्वरी केरल की है, ये हमें ऐसे पता चला क्यूंकि सवारियों के पैरों से पूरी तरह छुप चुकी नंबर प्लेट, संयोग से वहां पर दृश्यमान है जहां पर उसमें KL लिखा हुआ है. आर्ग्यूमेंट ये भी हो सकता है कि क्या पता केरल की गाड़ी हो लेकिन आउट ऑफ़ स्टेट हो. और ये जायज़ आर्ग्यूमेंट है. इसलिए ये कहना सेफ होगा कि- कुछ युवा तीन पार्टियों के झंडे लहराते हुए निश्चित रूप से केरल की कार को, शायद केरल की सड़कों पर, दौड़ा रहे हैं. फिर हमने इस तस्वीर को गूगल इमेज सर्च किया, फेसबुक, ट्विटर में ढूंढा. चूंकि हमें मेल आई थी. यानी तस्वीर वायरल रही होगी. अंत में जाकर हमें ये ट्वीट दिखा -
लिखा है - ये केरल में ही संभव है. अपने राजनितिक विचारों और असहमतियों के चलते कहीं अपने दोस्तों को न खो देना. मतलब कैप्शन के साथ इस तस्वीर को जोड़कर देखें तो, कहने का मतलब ये कि ये 4 दोस्त हैं, जिनकी अलग अलग आइडियोलॉजी है लेकिन फिर भी दोस्त हैं. और जो कैप्शन लिखा है वो मेरे कई दोस्त अपने अपने वाहट्सएप ग्रुप में अनुभव कर चुके हैं. यही बात इस ट्वीट के रिप्लाई में भी एक बंदे ने की है -
होने को क्लियर नहीं है कि चौथे दोस्त ने गले में कौनसी पार्टी का मफलर पहना है. इसे कई लोगों ने कमेंट करके इस इलेक्शन की सबसे बेहतरीन तस्वीर बताया है -
इसके नीचे एक और तस्वीर है, उसपर भी गौर किया जाना चाहिए -
वैसे मेरी कुलीग स्वाति भी हल ही में इलेक्शन 2019 कवर करने केरल गई थी. उसे भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला - वापस आएं तस्वीर में तो हमें इन बंदो का एक न्यूज़ वीडियो/ इंटरव्यू भी मिल गया. भाषा हिंदी या अंग्रेजी नहीं है तो समझना मुश्किल है कि ये कह क्या रहे हैं लेकिन एक शब्द ज़रूर सुनाई देता है, समझ आता है - 'फ्रेंडशिप'.
अब ज़रा इस ट्वीट पर आये इस रिप्लाई और उस रिप्लाई पर आए रिप्लाईज़ को पढ़िए. कुछ लोग यहां पर भी कौन ज़्यादा बड़ा या कौन सी पार्टी ये सिद्ध करने के प्रयास में हैं. -
किसी ने उसी पोस्ट पर दिल्ली की एक तस्वीर शेयर कर दी -
तो निष्कर्ष ये कि इस तस्वीर का उद्देश्य जो भी, लेकिन जिस रूप में ये हमारे सामने आई है वो एक बहुत पॉजिटिव फील देती है. इससे ज़्यादा जानकर हम क्या ही कर लेंगे. तब जबकि इसमें कोई नुक्सान नहीं. होने को सपा-बसपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी हमसे असहमत हो सकते हैं. ;-)
अगर आपके पास भी कोई ऐसी ही इंट्रेस्टिंग जानकारी, खबर या तस्वीर हो तो हमें भेजिए. हमारी मेल आईडी है (यूं हम स्टोरी की पहली लाइन से स्टोरी का अंत भी कर रहे हैं) - lallantopmail@gmail.com.
वीडियो देखें:
बेगूसराय से कन्हैया कुमार को साथ न लेने पर क्या बोले तेजस्वी यादव? -