The Lallantop

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मोदी और अमित शाह सहित इन नेताओं के नाम फाइनल

BJP First Candidates list Out: Lok Sabha Election 2024 के लिए BJP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. 195 नाम हैं. कौन से बड़े नेता किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, सब जानिए

Advertisement
post-main-image
भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे/Chandradeep Kumar)

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (list of BJP candidates) जारी कर दी है. इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं. लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं. तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, सर्वानंद सोनेवाल और बिप्लबदेव को भी टिकट दिया गया है. पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी समुदाय से जुड़े प्रत्याशी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, झारखंंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं.

BJP की पहली लिस्ट के बड़े नाम

भाजपा की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह गांधीनगर, मनसुख मांडवीया पोरबंदर, राजनाथ सिंह लखनऊ, जितेंद्र सिंह उधमपुर, किरेन रिजिजू अरुणाचल ईस्ट, सर्बानंद सोनोवाल असम के तापिर गांव डिब्रूगढ़, संजीव बालियान मुज्जफरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. गुजरात की अन्य सीटों में विनोद चावड़ा कच्छ से, भरूच से मनसुख वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल चुनाव लड़ेंगे. MP में ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से और शिवराज सिंह को विदिशा से टिकट दिया गया है.

Advertisement
UP में किसे कहां से टिकट?

कैराना से प्रदीप कुमार, मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर लाल सैनी, गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल, फतेहपुर से राज कुमार चाहर, एटा से राजू भैया, शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर, खीरी से अजय मिश्रा टेनी, सीतापुर से राजेश सिंह,,हरदोई से जयप्रकाश रावत, मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृ‍ति ईरानी, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक, जालौन से भानु प्रताप, झांसी से अनुराग शर्मा, बांदा से आरके सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, फैजाबाद से लल्लू सिंह, अंबेडकर नगर से रितेश पांडेय, गोंडा से कीर्तवर्धन सिंह, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, संतकबीर नगर से प्रवीण कुमार निषाद, गोरखपुर से रविकिशन शुक्ला, लालगंज से नीलम सोनकर और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव.

MP की लिस्ट 

मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमती संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह
गुना- ज्योतिरादित्य सिन्धिया
सागर- श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वी.डी. शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन सिंह
सीधी- राजेश मिश्र
शहडोल(अजजा)- श्रीमती हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास(अजा)- महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम(ST)- अनिता नागर सिंह चौहान
खरगोन(ST)- गजेन्द्र पेटल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल(ST)-दुर्गा दास उड़के

गुजरात

कच्छ(SC)- विनोद भाई लखमाशी चावड़ा
बनास कांठा- श्रीमती डॉ. रेखाबेन हितेश भाई चौधरी
पाटण- भारतसिंहजी दाभी
गांधीनगर- अमित शाह
अहमदाबाद पश्चिम(SC)-दिनेश भाई कोडर भाई मकवाना
राजकोट- परषोत्तम रूपाला
पोरबंदर- मनसुखभाई मंडाविया
जामनगर- श्रीमती पूनम बेन माडम
आणंद- मितेशभाई रमेशभाई पटेल
खेड़ा- देवसिंह चौहान
पंचमहल- राजपाल सिंह महेंद्र सिंह जाधव
दाहोद(ST)-जसवन्त सिंह भाभोर 
भरूच- मनसुख भाई वसावा
बारडोली(ST)- प्रभुभाई नागर भाई वसावा
नवसारी- सी. आर. पाटिल

Advertisement
राजस्थान

बीकानेर(SC)- अर्जुन राम मेघवाल, चुरू- देवेन्द्र झाझरिया, सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, अलवर-भूपेंद्र यादव, भरतपुर(SC)- राम स्वरूप कोली, नागौर- ज्योति मिर्धा, पाली- पी.पी. चौधरी, जोधपुर- गजेन्द्र सिंह शेखावत, बाड़मेर- कैलाश चौधरी, जालौर- लुम्बाराम चौधरी, उदयपुर (ST)- मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा- महेंद्र मालवीय, चित्तौड़गढ़ - सी. पी. जोशी, कोटा- ओम बिड़ला, झालावाड़ बारां- दुष्यन्त सिंह

झारखंड

राजमहल (एसटी सुरक्षित) सीट से ताला मरांडी, दुमका (एसटी सुरक्षित) सीट से सुनील सोरेन, गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे, कोडरमा सीट से अन्नपूर्णा देवी, रांची सीट से संजय सेठ, जमशेदपुर सीट से वद्युत बरण महतो, सिंहभूम  (एसटी सुरक्षित) सीट से गीता कोड़ा, खूंटी (एसटी सुरक्षित) सीट से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा (एसटी सुरक्षित) सीट से समीर उरांव, पलामू  (एससी सुरक्षित) सीट से विष्णु दयाल राम, हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल

केरल

कासगोड- एम. एल. अश्विन, कण्णूर- सी. रघुनाथ, वडकरा- प्रफुल्ल कृष्ण, कोजिक्कोड- एम.टी. रमेश, मलप्पुरम- डॉ. अब्दुल सलाम, पोन्नानी- निवेदित सुब्रमण्यन, पालक्कड़-सी. कृष्णकुमार, त्रिशूर- सुरेश गोपी, अलपुझा- शोभा सुरेंद्रन, पत्तनमतिट्टा-अनिल के. एंटनी, अट्टिंगल- वी. मुरलीधरन, तिरुवनंतपुरम- राजीव चंद्रशेखर

छत्तीसगढ़

दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रुपकुमारी चौधरी, कांकेर से भोजराज नाग, कोरबा से सरोज पांडेय, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बिलासपुर से तोखन साहू, बस्तर से महेश कश्यप

पश्चिम बंगाल

कूच बिहार(ST)- निशिथ प्रमाणिक, अलीपुरद्वार(ST)- मनोज तिग्गा, बेलूरघाट- सुकांता मजूमदार, मालदाहा उत्तर- खगेन मुर्मू, मालदा- दक्षिण- श्रीरूपा मित्रा चौधरी, बहरामपुर- निर्मल कुमार साहा, मुर्शिदाबाद- गौरी शंकर घोष, राणाघाट(ST)- जगन्नाथ सरकार, बनगांव(ST)- शांतनु ठाकुर, जॉयनगर(SC)- अशोक कंडारी, जादवपुर- डॉ. अनिबर्नान गांगुली, हावड़ा- डॉ. रथिन चक्रवर्ती, हुगली- लॉकेट चटर्जी, कांथी- सौमेन्दु अधिकारी, घाटल- हिरप्मय चट्टोपाध्याय, पुरुलिया- ज्योतिर्मय सिंह महतो, बांकुड़ा- डॉ. सुभाष सरकार, बिष्णुपुर(SC)- सौमित्र खान, आसनसोल- पवन सिंह, बोलपुर(SC)- प्रिया साहा

दिल्ली में कई के टिकट कटे

बीजेपी की पहली लिस्ट में दिल्ली से जिन पांच उम्मीदवारों के नाम हैं उनमें - चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली सीट से कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी शामिल हैं.

असम

करीमगंज(ST)- कृपानाथ मल्लाह, सिल्चर- परिमल शुक्लाबैद्य, ऑटोनोमस जिल(ST)- अमर सिंग तिस्सो, गुवाहाटी- बिजुली कतिला मेधि, मंगलदोई- दिलीप सैकिया, तेजपुर- रंजित दत्ता- नौगांव- सुरेश बोरा, कालियाबोर- कामाख्या प्रसाद तासा, जोरहाट- तोपोन कुमार गोगोई, डिब्रूगढ़- सर्वानंद सोनेवाल, लखीमपुर- प्रधान बरुआ

उत्तराखंड

टेहरी गढ़वाल - माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोडा(SC- अजय टम्टा, नैनीताल उधम सिंह नगर- अजय भट्ट

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल पश्चिम- किरेन रिजिजू, अरुणाचल पूर्व- तापिर गाओ

जम्मू और कश्मीर

उधमनगर से डॉ जितेंद्र सिंह और जम्मू लोकसभा सीट से जुगल किशोर शर्मा का टिकट फाइनल हुआ है.

गोवा

उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाईक

दमन एवं दीव से लालू भाई पटेल

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से बिष्णु पद रे

ये भी पढ़ें: भाजपा और RLD का गठबंधन, लगभग तय, जयंत चौधरी बोले- किस मुंह से इनकार कर दूं

वीडियो: वो विधायक कौन हैं, जो राज्य सभा चुनाव में अखिलेश यादव को धोखा देने की तैयारी में?

Advertisement