The Lallantop

विदेशी महिला संग इस भाजपा उम्मीदवार का कथित वीडियो वायरल, जवाब में क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024 के लिए BJP ने Barabanki से Upendra Singh Rawat को टिकट दिया. इसके ठीक बाद Congress ने उनके एक कथित वायरल वीडियो की बात उठा दी.

Advertisement
post-main-image
भाजपा उम्मीदवार ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
author-image
कुमार अभिषेक

उत्तर प्रदेश (UP) के बाराबंकी (Barabanki) के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत (Upendra Singh Rawat viral video) का विदेशी महिला के साथ एक कथित वीडियो वायरल हो गया है. भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) के लिए रावत को इसी सीट से एकबार फिर टिकट दिया है. टिकट की घोषणा के बाद से ही रावत के इस कथित वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. मामले में कांग्रेस ने भी सवाल उठाया है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े कुमार अभिषेक की रिपोर्ट के मुताबिक, उपेन्द्र सिंह रावत ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया है. उन्होंने बताया है कि इस वीडियो को AI से बनाया गया है और ये वीडियो एडिटेड है. पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि वीडियो वायरल करके उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.

रावत ने इस मामले मेें पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस वीडियो में वो नहीं हैं, बल्कि AI के जरिए उनका चेहरा इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने बताया कि ये वीडियो 2022 और 2023 के हैं.

Advertisement
Upednra Singh Rawat FIR
पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी.

ये भी पढ़ें: 'मेरे कुछ शब्द शायद मोदी जी को पसंद नहीं आए... ' टिकट कटा तो प्रज्ञा ठाकुर PM पर क्या-क्या बोल गईं?

BJP की पहली लिस्ट में है नाम

भाजपा ने 2 मार्च को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसी लिस्ट में बीजेपी ने बाराबंकी से उपेन्द्र सिंह रावत का भी नाम है. भाजपा ने रावत को उनकी पुरानी सीट से ही मैदान में उतारा है. लेकिन उनके नाम की घोषणा होते ही कांग्रेस पार्टी ने उन पर सवाल खड़े कर दिए.

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने इस बारे में सोशल मीडिया X (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया. लिखा, 

Advertisement

"नड्डा जी, बाराबंकी से भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत को उनकी 'वायरल प्रतिभा' देखकर फिर से लोकसभा का टिकिट दिया गया? CV के साथ CD भी देखी गयी थी?"

2019 के लोकसभा चुनाव में बाराबंकी सीट पर उपेन्द्र सिंह रावत ने समाजवादी पार्टी के राम सागर रावत को हराया था. इससे पहले 2014 में यहां से भाजपा से प्रियंका सिंह रावत ने चुनाव जीता था.

वीडियो: पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने की क्या वजह बताई?

Advertisement