The Lallantop

पाकिस्तानी बच्चों को खूब पसंद है ये चलता-फिरता 'डब्बा'

पाकिस्तान में इन कारों का जबर क्रेज है. जानिए और देखिए पाकिस्तान की 7 पॉपुलर कारें.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पुराने वक्त में अंबेसडर कार को 'किंग ऑफ इंडियन रोड्स' कहते थे. मारुति सुजुकी 800 या ALTO अब भी हर दूसरी गली में देखने को मिल जाती है. पर क्या आप जानते हैं पाकिस्तान में किन कारों का क्रेज है? अगर नहीं, तो लीजिए जनाब, हम आपको बताते हैं पाकिस्तान में पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें... 1. Toyota Corolla कीमत: 16 लाख से 19 लाख रुपये शॉर्ट नोट्स: इस कंपनी का कोई सा भी मॉडल आ जाए, शौकीन लाइन लगा के खड़े हो जाते हैं. पाकिस्तान में कंपनी का 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे जाने का दावा है. Toyota Corolla के इस मॉडल ''बेस्ट सैलिंग ऑटोमेटिव मॉडल इन पाकिस्तान'' का खिताब भी मिल चुका है. कहते हैं पाकिस्तानियों को इस Corolla से इस कदर मुहब्बत है कि कोई भी मॉडल बाजार में आ जाए, बुकिंग धड़ल्ले से शुरू होने लगती है. 2. Suzuki Mehran कीमत: 6 लाख 20 हजार रुपये शॉर्ट नोट्स: छोटा परिवार छोटी कार. Mehran को आप पाकिस्तान की मारुति 800 समझ सकते हैं. पाकिस्तान की हर सड़क पर ये कार आसानी से देखने को मिल जाती है. कार की एक खूबी ये भी है कि इसकी रिसेल वैल्यू अच्छी है. मतलब जब तक मन करे चलाओ, वरना कैश लेकर नमस्ते. कंपनी की 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक, सुजुकी ने करीब 139000 मोटर व्हीकल यूनिट्स बेचीं. 2013-14 में Mehran को करीब 30 हजार पाकिस्तानी लोगों ने खरीदा. suzuki-mehran 3. Suzuki Bolan कीमत: करीब 7 लाख रुपये शॉर्ट नोट्स: अपने इंडिया में मारुति OMNI होती है न. अरे वही जिसमें बैठकर स्कूल जाते थे. ज्यादातर एंबुलेंस भी मारुति OMNI की होती हैं. तो ख्वातिनो हजरात, Suzuki Bolan को पाकिस्तान की मारुति OMNI समझ लीजिए. डब्बा कहते हैं इस कार को. स्पेस खूब होता है. इसलिए स्कूल कॉलेज वैन और टैक्सी ड्राइवर दबाकर इस कार को यूज करते हैं. कंपनी की मानें तो 2013-14 में करीब 14 हजार से ज्यादा Suzuki Bolan पाकिस्तान में बेची गईं. Suzuki-Bolan 4. Honda City कीमत: 15 से 16 लाख रुपये शॉर्ट नोट्स: जी हां इंडिया में ही नहीं, Honda City पाकिस्तान में भी खूब चलती जचती है. फ्यूल टैंक में 42 लीटर तेल आ जाता है. चूंकि कीमत कुछ ज्यादा है तो पड़ोसी मुल्क में हर किसी की पहुंच से Honda City दूर है. कंपनी ने साल 2013 में Honda City के करीब 14 हजार मॉ़डल बेचे. कार कई कलर में पाक में उपलब्ध है, इसलिए भी ये कार वहां तगड़े से लोगों को पसंद आई है. honda-city 5. Suzuki Cultus कीमत: 10 से 11 लाख रुपये शॉर्ट नोट्स: सुजुकी की पाकिस्तान में बिकने वाला दूसरी बड़ी कार Cultus. पाकिस्तानियों के बीच ये कार काफी पॉपुलर है. एक अच्छी बात जो इस कार के साथ है कि सेफ्टी के लिहाज से ये कार पूरी तरह लैस है. पावर विंडो, पावर डोर लॉक, पावर स्टेयरिंग. 40 लीटर का फ्यूल टैंक. कंपनी ने 2013-14 में करीब 14682 यूनिट्स बेचीं. Suzuki-Cultus 6. Honda Civic कीमत: 24 लाख रुपये शॉर्ट नोट्स: शौक बड़ी चीज होती है भाईसाहब. अमीरों की पसंद. कार की एक बड़ी खूबी है कि हाई स्पीड होने पर भी ब्रेक मारने पर कंट्रोल नहीं खोती है. पाकिस्तानी युवाओं में इस कार का अच्छा क्रेज देखने को मिलता है. पर चूंकि कीमत ज्यादा है तो इस कार के शौक को कम ही लोग पूरा कर पाते हैं. साल 2013-14 में करीब 10 हजार Honda Civic पाकिस्तान में खरीदी गईं. Honda-Civic 7. Suzuki Alto कीमत: करीब 9,50,000 शॉर्ट नोट्स: इस कार को इंडिया में मारुति Alto के नाम से जाना जाता है. 2014-15 में इंडिया में मारुति Alto की करीब ढाई लाख यूनिट्स बिकी और पाकिस्तान में Suzuki Alto काफी पसंद और खरीदी जाती है. पाकिस्तान में ही इस कार को सुजुकी बनाती है. जिस तरह इंडिया में मारुति Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है, ठीक वैसे ही पाकिस्तान में भी Suzuki Alto को काफी पसंद और खरीदा जाता है. Suzuki-Alto

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement