The Lallantop

बेंगलुरु की घटना का पूरा सच: कई दिनों से पीछे पड़े थे लड़के

जानिए, पांचों आरोपियों के बारे में.

Advertisement
post-main-image
CCTV स्क्रीनग्रैब
बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात एक लड़की के साथ बदसलूकी करने वाले गुंडे अब जेल में हैं. अभी दो और लोगों की तलाश है. ये सभी दोस्त हैं और एक साथ काम करते हैं. पुलिस की पूछताछ में अब तक जितनी जानकारी निकलकर सामने आई है, उसमें दो बातें बिलकुल साफ़ हो गई हैं.
  •   ये उस तरह का हादसा नहीं था, जो थर्टी फर्स्ट नाईट पर 'अकसर' हो जाया करते हैं. ये प्लान कर के किया गया हमला था.
  •   आरोप नई उमर के लड़के थे. उनमें एकतरफा फ्रस्टेशन था.

शुरू से ताक में थे

जिस लड़की के साथ ये वाकया घटा, वो बेंगलुरु पढ़ाई के सिलसिले में आई थी. इन बदमाशों की नज़र लड़की पर काफी पहले पड़ी थी, जब वो अपनी एक सहेली के घर उससे मिलने गई. लड़कों में से एक लड़की की दोस्त के घर के पास रहता था. वहीं से इन्होंने लड़की को स्टॉक करना शुरू किया. इनमें  से एक (लीनो) ने अपने दोस्तों से कह रखा था कि वो लड़की को डेट करना चाहता है.
उस रात लीनो और उसके दोस्त लड़की के घर के पास राजकुमार पार्क में शराब पीते हुए यही सोच रहे थे कि कैसे लड़की को 'अप्रोच' किया जाए. 2 बजे के आस-पास स्कूटी पर आवारागर्दी करते हुए चिन्नी ने लड़की को ऑटो में अपनी एक दोस्त के साथ घर लौटते हुए देखा, जिसके बाद ये लोग स्कूटी पर ऑटो के पीछे हो लिए. सब मिलकर लीनो को लड़की को 'न्यू ईयर विश' करने के लिए उकसा रहे थे.
जब लड़की ऑटो से उतर कर अपने घर के लिए निकली, तब सुदेश, सोमशेखर और दो फरार लड़कों ने लीनो को आगे बढ़ने का इशारा किया और खुद गली के मुहाने पर नज़र रखने के लिए खड़े हो गए. उसके बाद लीनो और अयप्पा स्कूटी पर लड़की की ओर बढ़े. चूंकि लीनो हिचक रहा था, अयप्पा उसे ये दिखाने को आगे बढ़ा कि 'कैसे लड़की को अप्रोच किया जाता है.' उसके बाद का वीडियो आपने देखा ही है. https://www.youtube.com/watch?v=vTrYYnxzM-Q

सबूत से आरोपियों तक:

ये सारा वाकया प्रशांत फ्रांसिस के घर के बाहर लगे CCTV में कैद हो गया था. यही फुटेज बुधवार को मीडिया में आई जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस की खूब भद्द पिटी. पुलिस ने इसके बाद लड़की की शिकायत का इंतज़ार नहीं किया. प्रशांत की दी फुटेज से इतना अंदाज़ा लगा लिया गया था, कि ये लोग आस-पास ही रहते होंगे. इसलिए पुलिस ने आसपास के लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें उन्होंने पहले स्कूटी और फिर चिन्नी की पहचान कर ली. क्योंकि फुटेज से मीडिया में हल्ला मच गया था, ये सब फरार होने की तयारी में थे. लेकिन वक़्त रहते चिन्नी पकड़ लिया गया और फिर बाकी भी पुलिस के हाथ आए. पुलिस अब बचे दो बदमाशों की तलाश कर रही है. 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' के हवाले से इनके बारे में ये जानकारी सामने आई है.

आरोपी 1: अयप्पा (नीतीश कुमार)

aiyappa फुटेज में लड़की से बदसलूकी करने वाला. प्रमुख आरोपी. अयप्पा ने ही लड़की को रोका, मोलेस्ट किया और उसे खींचकर स्कूटी पर बैठे अपने दोस्त के पास ले गया. अपने परिवार के साथ रहता है और एक फूड डिलीवरी एप के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता है. आदतन बदमाश है.

आरोपी 2: लीनो (लेनिन पैट्रिक)

leno बीकॉम ड्रॉप-आउट. जिस स्कूटी पर अयप्पा आया, वो यही चला रहा था. ये लड़की को 'पसंद' करता था और अयप्पा इसे दिखाना चाहता था कि लड़की से बात कैसे की जाती है. अयप्पा और ये साथ ही काम करते हैं.

आरोपी 3:सुधेश

sudhesh आठवीं फेल है. उसी जगह काम करता है जहां अयप्पा और लीनो काम करते हैं. ये गली के मुहाने पर पहरा दे रहा था.

आरोपी 4:चिन्नी (सोमशेखर)

somshekhar 10वीं फेल. ड्राइवर का काम करता है. इसी ने लड़की को ऑटो में लौटते हुए देखा था जिसके बाद लड़की का पीछा कर के उसपर हमला किया गया. इनपर पुलिस ने IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है.

ये भी पढ़ें:

रेप को लेकर सबसे वाहियात कानून जो हम अब भी ढो रहे हैं

'किसी के कपड़ों का मतलब हां नहीं होता'

मंत्री जी शेम शेम! आपको तो डंडा लेकर गलियों में उतरना चाहिए

   

Advertisement
Advertisement