The Lallantop

बांग्लादेश पर विदेश मंत्री एस जयशंकर सर्वदलीय बैठक कर रहे थे, राहुल ने ये सवाल दाग दिया

S Jaishankar on Bangladesh: बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के हालात पर सभी राजनीतिक दलों को ब्रीफ किया. इस बैठक में Rahul Gandhi ने बांग्लादेश के हालात के पीछे विदेशी हाथ होने का सवाल उठाया.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई. (ANI)

बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बांग्लादेश की  स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई. मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर राजनीतिक दलों को ब्रीफ किया. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शामिल रहे. इसके अलावा बैठक में TMC के साथ-साथ JDU, सपा, DMK और राजद के नेता भी मौजूद रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. और सरकार बांग्लादेश आर्मी के संपर्क में है. आगे जैसी स्थिति होगी उसके बारे में भी अपडेट किया जाएगा. विदेश मंत्री ने आगे बताया कि बांग्लादेश में 12 से 13 हजार भारतीय हैं. लेकिन अभी स्थिति इतनी खराब नहीं है कि भारतीयों को निकालने की जरूरत पड़े. 

इंडिया टुडे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया कि कहीं बांग्लादेश के मौजूदा हालात के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ तो नहीं है. जिस पर विदेश मंत्री ने कहा कि अभी बाहरी ताकत का हाथ होने की बात करना जल्दबाजी है. शेख हसीना के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार अभी उनको थोड़ा समय देना चाहती है. ताकि वो तय कर सकें कि उनको क्या करना है. राहुल गांधी ने बैठक में सरकार की विदेश नीति का समर्थन किया है.

Advertisement

सूत्रों ने आगे बताया कि बैठक में किसी भी नेता ने शेख हसीना के यहां आने और रहने पर सवाल नहीं खड़ा किया. बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर भी सवाल उठाए गए, जिस पर सरकार ने कहा कि वो इस मामले को देख रही है.

इस बीच सर्वदलीय बैठक को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है. 

संजय सिंह ने कहा, 

Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला इस पर निर्भर नहीं करता कि प्रधानमंत्री किससे खुश या नाराज हैं. इस महत्वपूर्ण बैठक में 13 सांसदों वाली आम आदमी पार्टी को नहीं बुलाना सरकार की ओछी मानसिकता और नॉन सीरियसनेस को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें - "मेरी मां अब...", शेख हसीना से जुड़ी सबसे बड़ी खबर उनके बेटे ने दी है

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने शेख हसीना के बहाने भारत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शेख हसीना के बारे में इतना तो कहा ही जा सकता है कि उन्होंने लोकतंत्र की आड़ में तानाशाही चलाई. लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही चलाने और देश की आजादी को खतरे में डालने वालों को देश की जनता माफ नहीं करती. बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उससे हमारे देश के नेताओं को सबक लेनी चाहिए.

वीडियो: बांग्लादेश में पीएम शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बवाल, PM हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी क्या चुरा ले गए?

Advertisement