Akshay Kumar की किस फिल्म के लिए Adnan Sami ने गाना रिकॉर्ड किया है? Vicky Kaushal स्टारर Mahavatar को लेकर क्या बड़ा अपडेट आ गया है? साथ ही Ramayana पर कौन एक तगड़ी डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
विकी कौशल अचानक क्यों बढ़ा रहे 25 किलो वजन?
दिसंबर की तैयारी के लिए विकी कौशल ने अभी से ही वेट ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

# अक्षय-अनीस बज़्मी की फिल्म में गाएंगे अदनान सामी
डायरेक्टर अनीस बज़्मी और अक्षय कुमार इन दिनों एक अनटाइटल्ड फैमिली एंटरटेनर पर काम कर रहे हैं. इसमें अदनान सामी का भी एक गाना शामिल किया गया है. इंस्टाग्राम पर एक फ़ोटो शेयर करते हुए अदनान ने बताया कि वो इस गाने की रिकॉर्डिंग कर चुके हैं. ये फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# 'महावतार' के लिए 25 किलो वजन बढ़ाएंगे विकी कौशल
विकी कौशल की फिल्म 'महावतार' की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होगी. इसमें वो महर्षि परशुराम का रोल प्ले करेंगे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, किरदार में ढलने के लिए विकी ने 25 किलो वजन बढ़ाने का फैसला लिया है. इस बाबत उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. इस प्रोजेक्ट को अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे.
# YRF के साथ गूगल सिखाएगा AI फिल्म मेकिंग
गूगल ने यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर एक AI ट्रेनिंग वर्कशॉप रखी है. इसमें AI की मदद से फिल्म मेकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. ये वर्कशॉप 04 अगस्त से मुंबई में शुरू होगी. फिलहाल इसमें YRF के डायरेक्टर्स और टेक्निकल टीम शामिल होगी. समय के साथ इसे देशभर के कॉन्टेन्ट क्रिएटर्स तक भी पहुंचाया जाएगा.
# 'लकी भास्कर' का सीक्वल कन्फर्म, कब होगा रिलीज़?
दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' को ऑडियंस और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसलिए मेकर्स अब इसका सीक्वल लाने पर सोच-विचार कर रहे. डायरेक्टर वेंकी अटलुरी ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को बताया कि फिल्म बनना तय है, लेकिन अभी इसमें दो साल का समय लगेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी वो अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. उनमें से एक तो धनुष के साथ बन रही कॉप ड्रामा मूवी भी है.
# कीर्ति कुल्हारी हुईं साइबर ठगी का शिकार
'फोर मोर शॉट्स' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आईं कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं. इसमें उन्होंने लगभग ढाई लाख रुपए गंवा दिए. कीर्ति ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज़ करवाई है. जांच में पता चला कि ठग ने 24 जुलाई को कीर्ति के क्रेडिट कार्ड से एक अमेरिकन एयरलाइन का टिकट बुक करवाया था. हालांकि उन्होंने अब तक किसी को अरेस्ट नहीं किया है.
# 'रामायण' की मेकिंग पर आएगी धांसू डॉक्यूमेंट्री
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज होगा. लेकिन इससे पहले दर्शक रामानंद सागर वाले 'रामायण' सीरियल पर एक डॉक्यूमेंट्री भी देखेंगे. रामानंद सागर के पोते शिवर सागर के डायरेक्शन में बन रही इस डॉक्यूमेंट्री में सीरियल की मेकिंग और बिहाइंड द सीन फुटेज भी दिखाए जाएंगे. बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई बातचीत में उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है.
वीडियो: 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ में खरीदे?










?width=120)
