The Lallantop

दोस्तों के सामने दाल में तड़का लगा रहा था, कमरे में खतरनाक आग लगा दी!

कमरे में आग लग गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट

बैचलर्स का कमरे पर घर से दूर अकेले रहना और फिर अपने हाथों से खाना बनाना कोई आसान काम नहीं है. बैचलर्स की लाइफ पर जोक्स और मीम्स तो कई बनते हैं….बस उनसे खाना नहीं बनता. बनता है तो फिर बवाल होता है. बैचलर्स की लाइफ से जुड़े कई वीडियोज भी वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी देखा जा रहा है. इस वायरल वीडियो में कुछ दोस्त एक कमरे में बैठे हैं. दाल/सब्जी बन चुकी है. बस अब उसमें तड़का लगना बाकी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इन्हीं दोस्तों में से एक लड़का दाल में इतना तगड़ा तड़का लगाता है कि वीडियो देख लोग कहने लगे, ‘ये तो कोई परमाणु परीक्षण है.’ अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़के ने ऐसा क्या कर दिया? दरअसल लड़का दाल में तड़का लगा रहा था. वो चमचे में तेल डालकर उसे गैस की आग पर गर्म करता है. इसके बाद जैसे ही दाल रखे बर्तन का ढक्कन हटाकर चमचा डुबोता है. उसमें एकदम भयंकर वाली आग लग जाती है. इसके बाद आनन-फानन में लड़का बर्तन का ढक्कन बंद कर देता है. गनीमत रही कि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

वीडियो सितंबर के महीने में शेयर किया गया था. ये वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. दाल में इतनी जल्दी आग लगी कि आसपास में बैठे दोस्त डर गए. बाद में ढक्कन बंद होते ही सब हंसने लगे. ये बहुत रिस्की काम था. इससे घर में आग भी लग सकती थी. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि इस लड़के ने तो परमाणु परीक्षण से भी खतरनाक एक्सपीरिमेंट कर दिया है.' किसी ने लिखा कि हॉस्टल में ये रोज होता है.' वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- ‘बेगानी’ शादी में खाना खाने वाले लड़के का असली सच!

Advertisement
Advertisement