The Lallantop

सेंट स्टीफंस की नई प्रिंसिपल ने शॉर्ट्स पहनने पर लगाया बैन, विरोध में स्टूडेंट्स पहनकर पहुंचे

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने सर्कुलर में कहा कि कैंपस के अंदर क्लासरूम, असेंबली हॉल, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल, चर्च एरिया में शॉर्ट्स पहनकर आना मना है. अब इसी बात पर छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन हुआ. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें नए ड्रेस कोड के तहत शॉर्ट्स पहनना पूरे कैंपस में, विशेषकर क्लासरूम और असेंबली हॉल में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • यह निर्णय नए प्रिंसिपल सुसैन इलियास द्वारा सर्कुलर जारी करने के बाद आया है, और इससे पहले भी कॉलेज में शॉर्ट्स पहनने पर कुछ जगहों पर पाबंदी रही है।
  • छात्रों ने नए नियम के विरोध में सेशन के पहले दिन शॉर्ट्स पहनकर आने का विरोध जताया है, जिसके कारण कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर चर्चा और प्रतिक्रिया बढ़ी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के सेंट स्टीफंस कॉलेज (St. Stephens College) ने एक नोटिस जारी किया. जिसमें कहा गया ‘आज से कॉलेज में शॉर्ट्स बैन’. शॉर्ट्स माने वो कपड़ा जिसकी लंबाई घुटने तक हो. कॉलेज ने सर्कुलर में कहा कि कैंपस के अंदर क्लासरूम, असेंबली हॉल, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल, चर्च एरिया में शॉर्ट्स पहनकर आना मना है. बताया गया कि इसी सर्कुलर के विरोध में छात्र नए सेशन के पहले ही दिन शॉर्ट्स पहनकर आ गए.   

Advertisement
नोटिस में क्या लिखा?

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सर्कुलर नई प्रिंसिपल सुसैन इलियास ने साइन किया है. सर्कुलर में साफ कहा गया, 

‘सभी जूनियर मेंबर्स को आदेश दिया जाता है कि नए ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करें. कॉलेज ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.’ 

Advertisement

इसके अलावा नोटिस में ये भी कहा गया कि पूरे कैंपस को स्मोक-फ्री ज़ोन बनाया गया है. कृपया इसका उल्लंघन न करें. रिपोर्ट के मुताबिक, टाइम्स ने प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया.    

ये भी पढ़ें: Vision IAS बंद? टीचर्स को महीनों से नहीं मिली सैलरी, छात्र धरने पर बैठे

छात्रों ने क्या बताया?

छात्रों का कहना है कि उनकी मोरल पोलिसिंग की जा रही है और मनपसंद कपड़े पहनने का अधिकार भी छीना जा रहा है. ये नोटिस कॉलेज ग्रुप में भेजा गया और कैंपस में भी कई जगह चस्पा किया गया. 28 जुलाई को नए सेशन की पहली क्लास थी. तभी ये नया नियम लागू किया गया. इसी नियम पर विरोध जताने के लिए छात्र पहले ही दिन शॉर्ट्स पहनकर कैंपस आ गए.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, एक थर्ड ईयर की छात्रा ने बताया कि कैंपस में पहले भी शॉर्ट्स पहनने पर मनाही रही है. खासकर प्रिंसिपल ऑफिस और डाइनिंग हॉल के आसपास. एक दूसरी छात्रा ने बताया कि कई बार उन्हें क्लास में इसलिए एंट्री नहीं दी जाती थी, क्योंकि उन्होंने स्पोर्ट्स शॉर्ट्स पहन रखा था. कुछ टीचर्स का भी कहना है कि कॉलेज में कपड़ों पर पाबंदी पहले भी रही है. मगर नोटिफिकेशन पहली बार जारी किया गया है. 

वीडियो: CJP प्रदर्शन के बीच झारखंड में हंगामा, छात्रों के बड़े आंदोलन की तैयारी?

Advertisement