PAK: गंदे पानी की वजह से 30 दिन में मरे 139 मासूम
पाकिस्तान के सिंध का जिला है थारपारकर. सूखा पड़ा हुआ है उधर.
Advertisement

फोटो क्रेडिट: AP
गंदे पानी की वजह से पाकिस्तान में 30 दिन के भीतर 139 बच्चों की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान के सिंध का जिला है थारपारकर. सूखा पड़ा हुआ है उधर. ऊपर से दूषित पानी से होनी वाली बीमारियों की वजह से बच्चे मरते जा रहे हैं. अस्पताल भरे हुए हैं. एक जनवरी से अब तक करीब 139 बच्चों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को 12 बच्चों की मौत हो गई है. द डॉन के मुताबिक, सरकारी आंकड़ा अब भी सिर्फ 42 बच्चों की मौत ही बता रहा है. ये आंकड़ा जिले के सरकारी अस्पतालों के आधार पर तैयार करवाया गया है. डिविजनल कमिश्नर मीर शफीक अहमद ने कहा, 'हम हेल्थकेयर फैसिलिटी बढ़िया करने के लिए काम कर रहे हैं. रिमोट एरिया में भी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं.' बढ़ती बीमारी की वजह से पाकिस्तान के नागरपारकर, इस्लामकोट और कई जगह मेडिकल सुविधाओं की कमी है. कहां है ये थारपारकर जिला?
सिंध प्रांत के 29 जिलों में से एक है. ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में ये जिला सिंध में सबसे नीचे आता है. राजस्थानी लेंगुएज धाटकी, सिंधी और उर्दू बोली जाती है. 1998 की सेंसस के मुताबिक, यहां की पॉपुलेशन में करीब 64.1 फीसदी मुस्लिम और हिंदू 35.58 के करीब थे.
Advertisement











