क्या गांधी परिवार से करीबी की वजह से मध्य प्रदेश के सीएम बने कमलनाथ? राजदीप ने बताया कमलनाथ क्यों बने मुख्यमंत्री? क्या पायलट की ये धमकी काम करेगी? राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस जनादेश से कांग्रेस को क्या सबक सीखने चाहिए?
राजस्थान: हो गया शपथ ग्रहण, CM बने गहलोत और पायलट बने उनके डेप्युटी
राहुल गांधी, मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता जयपुर के अल्बर्ट हॉल पहुंचे हैं.
Advertisement

राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है अशोक गहलोत (दाहिने) को. बाईं तरफ हैं अफने घर के बाहर समर्थकों से घिरे सचिन पायलट. सचिन को डेप्युटी सीएम की कुर्सी मिली है (फोटो: ANI)
राजस्थान में कांग्रेस के अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस मौके पर राहुल गांधी जयपुर पहुंचे. उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हैं. शरद यादव भी पहुंचे हुए हैं. यहां तक कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं.
गहलोत और पायलट, दोनों में कब तक शांति रहेगी?
जयपुर में गहलोत के घर के बाहर सुबह से ही जश्न का माहौल बना रहा. औरतें घूमर करती दिखीं. समर्थक बैनर-पोस्टर उठाकर जयकारा लगा रहे थे. सचिन पायलट को नंबर दो का ओहदा मिला है. उनके सपोर्टर्स भी सुबह के ही उनके घर के बाहर जमा होकर खुशियां मना रहे थे. हालांकि डेप्युटी CM की पोस्ट के लिए सचिन पायलट को राज़ी करना आसान बिल्कुल नहीं था. गहलोत और पायलट के समर्थकों ने खुलेआम तलवारें तान रखी थीं एक-दूसरे पर. दोनों पाले के लोग अपने-अपने नेता के लिए सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन करके कांग्रेस की छीछालेदर करवा रहे थे. शपथ ग्रहण भले निपट गया हो, मगर मंत्रिमंडल बनना अभी बाकी है. गहलोत और पायलट, दोनों अपने-अपने खेमे को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे. अहम प्रोफाइल्स पर अपने लोगों को रखना चाहेंगे. क्या इसे लेकर भी दोनों की भिड़ंत होगी? अगर ऐसा हुआ, तो इसपर भी दिल्ली दरबार को सुलह-समझौता करवाना होगा दोनों में.
राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी होगी शपथ
11 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का नतीजा आया था. इनमें से तीन राज्यों में- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं. राजस्थान में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास गई हैं 114 सीटें. वहां BSP और SP के समर्थन से कांग्रेस सरकार बना रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती हैं. 17 दिसंबर को राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री शपथ लेने वाले हैं. मध्य प्रदेश में CM की कुर्सी मिली है कमलनाथ को. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल को ये जिम्मा सौंपा गया है.
अखिलेश-मायावती नहीं आ रहे हैं
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी इन तीनों ही शपथ ग्रहण समारोहों में मौजूद रहने वाले हैं. सबसे पहली स्वीरिंग-इन सेरमनी राजस्थान में हो रही है. पहले ऐसी खबरें आई थीं कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती भी इन कार्यक्रमों में शरीक हो सकते हैं. मगर फिर पता चला कि अखिलेश और मायावती इन कार्यक्रमों से दूर रहेंगे.
कहां होनी है शपथ?
राजस्थान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का प्रोग्राम जयपुर के अल्बर्ट हॉल में हो रहा है. इसके बाद दोपहर सवा एक के करीब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में कमलनाथ का शपथ ग्रहण समारोह होगा. शाम साढ़े चार बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज ग्राउंड में भूपेश बघेल CM पद की शपथ लेंगे.
क्या गांधी परिवार से करीबी की वजह से मध्य प्रदेश के सीएम बने कमलनाथ? राजदीप ने बताया कमलनाथ क्यों बने मुख्यमंत्री? क्या पायलट की ये धमकी काम करेगी? राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस जनादेश से कांग्रेस को क्या सबक सीखने चाहिए?
क्या गांधी परिवार से करीबी की वजह से मध्य प्रदेश के सीएम बने कमलनाथ? राजदीप ने बताया कमलनाथ क्यों बने मुख्यमंत्री? क्या पायलट की ये धमकी काम करेगी? राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस जनादेश से कांग्रेस को क्या सबक सीखने चाहिए?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















