The Lallantop

यूरेनियम सरेंडर करने को तैयार हो गया ईरान? अमेरिका के दावे पर ये जवाब आया

US Officials ने बताया कि Iran ने अपने उस Uranium के भंडार को छोड़ने पर सहमति जता दी है, जो Weapons-Grade स्तर का है. अमेरिकी अधिकारियों के दावे पर ईरान का भी जवाब आया है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका के दावों पर ईरान ने जवाब दिया है (PHOTO-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने और तनाव कम करने के लिए एक डील पर प्रारंभिक सहमति बनी है, हालांकि एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।
  • ईरान का लगभग 400 किलोग्राम हथियार स्तर के करीब एनरिच्ड यूरेनियम होने के कारण अमेरिका इसकी सुपुर्दगी की मांग कर रहा है, जबकि ईरान इस मुद्दे पर सहमति से इंकार करता है।
  • अगले 30 से 60 दिनों में एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर बातचीत जारी रहेगी, जिससे इस विवादित मुद्दे पर आगे की कूटनीतिक प्रक्रिया का निर्धारण होगा।

अमेरिका-ईरान के बीच डील पर सहमति बनने की खबर है. इसके बाद जंग के रुकने और होर्मुज के संकट से दुनिया को मुक्ति मिल सकती है. लेकिन अभी डील पूरी तरह से क्लोज नहीं हुई है. सब कुछ तय होने के बाद भी 'एनरिच यूरेनियम' पर गरारी अटकी है. हालांकि अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि ईरान अपना एनरिच यूरेनियम सौंपने को राजी हो गया है. लेकिन जैसा कि हम देखते आ रहे हैं, ट्रम्प के शासन में कोई बात पुख्ता होना टेढ़ी खीर है. क्योंकि अमेरिका के दावे के ठीक उलट ईरान का कहना है कि एनरिच यूरेनियम पर तो कोई बात ही नहीं हुई. डील में जो शुरूआती समझौते हुए हैं, उसमें एनरिच यूरेनियम का कोई जिक्र नहीं है.

Advertisement
अमेरिका ने क्या कहा है?

दो अमेरिकी अधिकारियों ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को बताया कि ईरान ने जंग खत्म करने के लिए अमेरिका से बातचीत में अपने एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को छोड़ने पर सहमति जता दी है. अमेरिकी अधिकारियों ने अखबार को बताया कि ईरान ने अपने उस यूरेनियम के भंडार को छोड़ने पर सहमति जताई है, जो लगभग हथियार बनाने लायक (weapons-grade) स्तर का है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक से जुड़े प्लान पर अगले 30 से 60 दिनों के अंदर बातचीत की जाएगी. ये वो मांग है जिस पर अमेरिका शुरू से अड़ा हुआ है. अमेरिका ने लगातार मांग की है कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम का स्टॉक उसे सौंप दे.

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के अनुसार, ईरान के पास इस समय लगभग 400 किलोग्राम यूरेनियम है, जिसे 60 प्रतिशत शुद्धता तक एनरिच किया गया है. यह हथियार बनाने लायक स्तर के काफी करीब है. दूसरी तरफ इजरायली अधिकारियों ने बार-बार यह तर्क दिया है कि इस स्टॉक को और रिफाइन करके कई न्यूक्लियर बम बनाने के लिए सामग्री तैयार की जा सकती है.

Advertisement
‘एनरिच्ड यूरेनियम’ सौंपने पर क्या जवाब आया?

अमेरिकी अधिकारियों के दावे पर ईरान का भी जवाब आया है. उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों के दावे को नकार दिया है. रॉयटर्स से बात करते हुए एक ईरानी सोर्स ने बताया कि उन्होंने एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को सौंपने पर कोई सहमति नहीं दी है. उनके मुताबिक ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम अभी चल रहे नेगोशिएशन में शामिल ही नहीं था. उनके मुताबिक न्यूक्लियर प्रोग्राम पर समझौते के लिए होने वाली बातचीत बाद में होगी. यह मौजूदा सौदे का हिस्सा नहीं है. 

वीडियो: Iran का नया ‘पावर सेंटर’ क्या है?

Advertisement
Advertisement