'हमारे बेहद विश्वसनीय सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि इंडियन आर्मी पिछले तीन दिनों से नौगाम और लीपा सेक्टर्स में वीडियो शूट कर रही है. ये सब बॉर्डर से सटे इलाकों में हो रहा है और ऐसा दिख रहा है जैसे आर्मी दुश्मन के इलाके में ऑपरेशन कर रही है. इन फुटेज को सर्जिकल स्ट्राइक के जैसा दिखाकर इनका इस्तेमाल भारतीय जनता और इंटरनेशनल कम्युनिटी को संतुष्ट करने के लिए किया जा सकता है. इलाके में किसी ने गोली चलते नहीं देखा-सुना.'
जो राशिद को नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि ये वही जनाब हैं जो 'नवाज शरीफ थैंक यू' के बैनरों वाली रैलियों में चीखते-चिल्लाते हैं. ये पिछले महीने की ही बात है. उस रैली में राशिद ने एक पुलिसवाले की टोपी भी खींचकर दूर फेंक दी थी. स्याही वगैरह तो पहले ही झेल चुके हैं और गिरफ्तारी का ऐसा है कि जेल में एक बिस्तर लगा ही रहता है इनके लिए.
अब राशिद को कौन बताए कि सर्जिकल स्ट्राइक कोई जमीन का बैनामा तो है नहीं कि गांव के हर घर का दरवाजा खटखटाकर लोगों को बताया जाएगा. अभी तो जनगणना भी नहीं चल रही है कि हर किसी का आईकार्ड देखा-दिखाया जाए. तो अगर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, तो बेहतर है कि कुछ न कहा जाए. मुंह भी तभी खोला जाए, जब ढंग से दिखना शुरू हो जाए. राशिद कह रहे हैं कि बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी छाती इसलिए पीट रही है, क्योंकि उसे अगले साल राजनाथ सिंह को यूपी में सीएम कैंडिडेट बनाना है. अगर राजनाथ के खाते में सर्जिकल स्ट्राइक जैसी चीज होगी तो वो आसानी से लोगों का सहानुभूति बटोर लेंगे. राशिद क्या ये याद दिलाएंगे कि कश्मीर में चुनाव से पहले कौन सा सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था, जो महबूबा बीजेपी के साथ सरकार बनाने को राजी हो गई थीं. ये भी पढ़ें: राधिका आप्टे की बात सुन पाक एक्टर्स को भगाने वालों के कान से खून आ सकता है! ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे पाकिस्तानी एक्टर्स के सपोर्टर्स को मेजर गौरव आर्य का जवाब ये कांग्रेसी बोला है कि सर्जिकल स्ट्राइक करो, बकैती नहीं पाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो! इंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियो











