The Lallantop

ट्रांस महिला ने 64 साल के आदमी को कार से कुचला, शरीर को चूमा, फिर 9 बार चाकू से हमला किया, मौत

ट्रांस महिला ने 64 साल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी महिला ने पहले उस शख्स पर कार चढ़ा दी, फिर 9 बार चाकुओं से गोदा. इतना ही नहीं हत्या करने से पहले महिला ने उसे कई बार चूमा भी.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका के ह्यूस्टन में एक ट्रांस महिला ने 64 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी. क्रेडिट - इंडिया टुडे

अमेरिका के ह्यूस्टन से एक विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ट्रांस महिला ने 64 साल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी महिला ने पहले उस शख्स पर कार चढ़ा दी, फिर 9 बार चाकुओं से गोदा. इतना ही नहीं हत्या करने से पहले महिला ने कई बार उसे चूमा भी. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. किसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीड़ित स्टीवन एंडरसन अपने पड़ोस में जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे टक्कर मार दी. इसके बाद कार एक बार फिर पलट कर आई और दोबारा एंडरसन को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना को अंजाम देकर आरोपी महिला मौके से फरार हो गई.

द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ट्रांस वुमन कैरन फिशर थोड़ी देर बाद फिर घटनास्थल पर फिर पहुंची और एंडरसन के शरीर के ऊपर लेट गई. फिर उसने एंडरसन की बॉडी को कई बार चूमा. इसके बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ 9 बार हमला किया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - अमेरिका: स्टोर में घुसा लुटेरा, सिख मालिक ने गिरा कर कूटा, वीडियो वायरल

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी महिला ने दूसरी गाड़ी में बैठने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही. जिसके बाद वह पैदल ही वहां से फरार हो गई. पुलिस के मुताबिक ट्रांस वुमन फिशर को गिरफ्तार कर उस पर हत्या, गिरफ्तारी से बचने और अस्पताल कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है.

कैरन फिशर को कोर्ट के रिकॉर्ड में पुरुष बताया गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान महिला के रुप में की. फिशर पर 2021 में वेश्यावृत्ति का आरोप भी लगाया गया था, लेकिन उस मामले को खारिज कर दिया गया था. अब इस हत्या के मामले में फिशर को 24 मई को अदालत में पेश किया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अमेरिका ने क्या कह दिया?

Advertisement