The Lallantop

अब 'पद्मावत' के साथ नहीं बल्कि इस तारीख को रिलीज़ होगी 'पैडमैन'

संजय लीला भंसाली ने कहा कि वो अक्षय का अहसान ज़िंदगी भर नहीं भूलेंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है 'पैडमैन'. इसके लिए अक्षय कुमार दिन रात एक किए हुए हैं. इस फिल्म में अक्षय मेस्ट्रुएशन माने महावारी पर बात करने वाले हैं जो अपने यहां एक टैबू माना जाता है. तो लोगों को फिल्म का इंतज़ार है. ये इंतज़ार अब थोड़ा लंबा होने जा रहा है. 'पैडमैन' की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी गई है. पहले 'पैडमैन' 25 फरवरी को रिलीज़ होनी थी. अक्षय कुमार ने फिल्म रिलीज़ आगे बढ़ाने की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी. इसमें उनके साथ संजय लीला भंसाली भी थे. अक्षय ने प्रेस को बताया कि वो भंसाली की गुज़ारिश पर 'पैडमैन' की रिलीज़ आगे बढ़ा रहे हैं ताकि भंसाली को और नुकसान न उठाना पड़े. अक्षय ने कहा कि भंसाली 'पद्मावत' विवाद को लेकर पहले ही बहुत कुछ झेल चुके हैं. इसलिए उनकी फिल्म का रिलीज़ होना बहुत ज़रूरी है. इसके जवाब में भंसाली ने कहा कि वो अक्षय का ये अहसान ज़िंदगी भर याद रखेंगे. वैसे अक्षय की 'पैडमैन' अकेली फिल्म नहीं है, जिसने 'पद्मावत' के चलते रिलीज़ डेट आगे बढ़ाई है. मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ऐयारी भी पहले गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन जब तय हुआ कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज़ होगी, तब फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी.
ये भी पढ़ेंः

जानिये किन-किन राज्यों में आप पद्मावत नहीं देख पाएंगे

Advertisement

अक्षय कुमार ने बाल क्यों मुंडवा लिए हैं?

2018 की वो 24 हिंदी फिल्में जो मस्ट वॉच हैं!

Advertisement
Advertisement