The Lallantop

अगस्टा से सोनिया एंड पार्टी को मिर्ची क्यों लग रही है?

कांग्रेस विपक्ष में है, पर क्या खाकर सरकार को टारगेट करेगी. जब खुद के करप्शन के पुराने प्रेत पीछा नहीं छोड़ रहे.

Advertisement
post-main-image
Photo: Reuters
विपक्ष में होने के बावजूद करप्शन के पुराने भूत कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहे. बोफोर्स किसी तरह दफ़्न हो गया था. अब अगस्टा वेस्टलैंड डील ने गांधी परिवार और पार्टी के लिए शर्मिंदगी पैदा कर दी है. दरअसल, 2010 में भारत की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इटली की फिनमैक्कैनिका कंपनी से 3565 करोड़ रुपए में 12 हेलिकॉप्टर खरीदे थे. हाल ही मे इटली की एक अदालत ने अपने यहां दो लोगों को इंटरनेशनल करप्शन का दोषी पाया. पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी भी दोषी ठहराए गए. रक्षा मंत्रालय ने रोम में भारतीय दूतावास से कोर्ट के फैसले को लेकर रिपोर्ट तलब की. वहां अदालत में ऐसे दस्तावेज सामने आए, जिसमें 'सिगनोरा गांधी' का नाम है. अदालत ने माना कि डील के लिए भारत से इटली तक करप्शन हुआ और रिश्वत दी गई. कोर्ट के फैसले में कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के भी नाम लिखे हैं.

कौन-कौन से नाम

इंडिया के ब्यूरोक्रेट्स के अलावा जिन नेताओं पर इस डील में रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, एम वीरप्पा मोईली, ऑस्कर फर्नाडीज, एमके नारायण और विनय सिंह का नाम शामिल है.

संसद में क्या हुआ

यह मामला दोनों पक्षों ने पूरी तैयारी से बुधवार को संसद में उछाला. बीजेपी ने कांग्रेस और सोनिया गांधी को घेरने की कोशिश की. राज्यसभा में सुब्रमण्यन स्वामी ने राज्यसभा में सोनिया गांधी का नाम लिया तो कांग्रेस सांसद भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दोनों सदनों में नोटिस दिया. https://twitter.com/INCIndia/status/724979281948864512 सौदेबाजी में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी क्रिश्चियन मिशेल ने. उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक नवंबर 2015 में एक चिट्ठी लिखी थी. उसने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि उसके खिलाफ गलत तरीके से केस दोबारा खोला गया है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस चिट्ठी का हवाला देते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की.
'अगस्टा वेस्टलैंड को यूपीए सरकार ने ब्लैकलिस्ट किया था, लेकिन फिर भी मोदी सरकार ने उसे मेक इन इंडिया मुहिम में हिस्सा लेने की अनुमति दी. उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत सरकार की इटली सरकार से कोई डील हुई है.' - गुलाम नबी आजाद

मोदी और इटैलियन PM के बीच डील का आरोप

इसके बाद सरकार की ओर से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया. पर्रिकर ने कांग्रेस के इस आरोप को गलत बताया कि चॉपर डील से संदेह के घेरे में आई अगस्टा वेस्टलैंड कंपनी को यूपीए सरकार ने ब्लैकलिस्ट किया था और एनडीए की सरकार ने उसे ब्लैकलिस्ट कंपनी की सूची से हटा दिया. गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और इटैलियन प्राइम मिनिस्टर के बीच डील हुई है. डील ये है कि भारत में मछुआरों के मर्डर के आरोपी इटैलियन मरीन्स को मोदी सरकार ने छोड़ दिया है और बदले में 'गांधी परिवार' के खिलाफ जानकारी मांगी है. फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने इन आरोपों को नकारा और कहा कि VVIP चॉपर स्कैम में जांच एडवांस्ड स्टेज में है. https://twitter.com/INCIndia/status/725243701979582464

किसने क्या कहा

इस पूरे बवाल पर जब सोनिया से रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने काउंटर अटैक किया.
'मैं आरोपों से डरी नहीं हूं. इस मामले में केवल झूठ बोला जा रहा है. उन्हें झूठ बोलने दीजिए. सोनिया गांधी ने कहा कि अगर उन्हें सच्चाई सामने लानी होती तो दो साल में जांच पूरी कर ली गई होती.' - सोनिया गांधी आरोप सच साबित हुए तो फांसी चढ़ने को तैयार हूं. -अहमद पटेल अगस्टा वेस्टलैंड चॉपर डील की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए. - बीएसपी प्रमुख मायावती
https://twitter.com/INCIndia/status/725278152449089536 इस सौदेबाजी के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई इंटरपोल की मदद लेगी. एजेंसी ने इंटरपोल से मिशेल को गिरफ्तार करने को कहा है. वह फिलहाल ब्रिटेन में रहता है. उसके खिलाफ 4 जनवरी को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. बताया जा रहा है कि मिशेल ने रिश्वत के तौर पर करीब 220 करोड़ रुपये (30 मिलियन यूरो) भारत भेजे थे. जो पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और उनके परिवार के लोगों को दिए गए थे.

कांग्रेस के लिए दूसरा 'बोफोर्स' बना ये मामला

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील में घोटाले का मामला कांग्रेस के लिए दूसरा 'बोफोर्स घोटाला' बनता जा रहा है. 80 के दशक में हुए इस घोटाले ने तब भी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था और साल 1989 में हुए आम चुनावों में कांग्रेस को काफी नुकसान भी हुआ. दोनों घोटाले विदेशों से जुड़े हैं. बोफोर्स घोटाला स्वीडन में हुआ तो अगस्टा वेस्टलैंड घोटाला इटली में. दोनों ही घोटालों ने भारतीय राजनीति और सैन्य सिस्टम को हिला कर रख दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement