The Lallantop

सोते हुए अफगान बच्चों पर गिराए बम, पाकिस्तान के जाहिलपन ने 11 मासूमों की जान ले ली

Pakistan attacks Afghanistan: देर रात को अफगानिस्तान पर हमला हुआ जिसमें 13 नागरिकों की जान चली गई. अफगानिस्तान का दावा है कि ये हमला पाकिस्तान ने किया है. हालांकि, पाकिस्तान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर. (फाइल फोटो-रायटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 9 और 10 जून की दरमियानी रात पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों कुनार, खोस्त और पक्तिका में बमबारी कर 13 लोगों को मार दिया, जिनमें 11 बच्चे शामिल थे।
  • इस कार्रवाई के पीछे फरवरी से दोनों देशों के बीच चल रहा सीमा विवाद और अस्थायी सीजफायर के बावजूद जारी हमले हैं, जो तालिबान सरकार और पाकिस्तान के बीच TTP की गतिविधियों को लेकर तनाव को दर्शाते हैं।
  • हमले के बाद अफगानिस्तान ने इसे मानवीय क्राइम करार दिया है और घायलों का इलाज जारी है, जबकि इस स्थिति से दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित होने और सीमा पर नई झड़पों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

पाकिस्तान की सेना ने 9 और 10 जून की दरमियानी रात को अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में बमबारी की, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई, जिनमें 11 बच्चे शामिल हैं. अफगानी अधिकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. उन्होंने बताया कि हमले में बच्चों समेत कई नागरिकों को निशाना बनाया गया. 

Advertisement

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा,

‘बीती रात, पाकिस्तानी मिलिट्री ने अफगान के एयरस्पेस का उल्लंघन कर बमबारी की. इसमें कुनार, खोस्त और पक्तिका जैसे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया. हमले में अब तक 11 बच्चे, एक महिला और एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी है.’

Advertisement

उन्होंने बताया कि ये हमले मानवीय क्राइम हैं, जिन्हें अफगानिस्तान बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा. जबीउल्लाह मुजाहिद ने उन बच्चों की तस्वीरें भी साझा की हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि हमला उस वक़्त हुआ जब बच्चे सो रहे थे.  

अब तक कितने लोग मारे गए?

हमले में 14 लोग घायल हुए हैं. इनमें भी महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है. घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. खोस्त प्रांत के एक प्रवक्ता ने AFP को बताया कि हमले में 9 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हुए. पक्तिका प्रांत में हुए एक और हमले में तीन लोगों की जान चली गई. हालांकि, पाकिस्तान ने इस हमले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि बीते कुछ हफ़्तों में ये अफगानिस्तान पर सबसे घातक हमला रहा. दोनों देशों के बीच फरवरी से ही सीमा पर विवाद चल रहा है. दोनों देशों के बीच अस्थायी सीजफायर घोषित है लेकिन सीमा पर हमले जारी हैं. UN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक के हमलों में 372 अफगान नागरिकों की जान चली गई है. और 397 लोग घायल हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर एयरस्ट्राइक की, अफगानिस्तान में दर्जनों लोगों की मौत

सीमा विवाद क्या है? 

2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की कमान संभाली. इसके बाद से ही इस्लामाबाद ने बार-बार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया कि TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में हमले करने के लिए करते हैं. हालांकि, काबुल हमेशा इन आरोपों को नकारता रहा है. 

इन हमलों से पड़ोसी देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्तों के और बिगड़ने का खतरा है, जहां हाल के महीनों में बार-बार झड़पें हुई हैं और बॉर्डर बंद किए गए हैं.

वीडियो: पाकिस्तान वाले कश्मीर में बवाल, लोग सड़क पर, 7 की मौत

Advertisement