
सीक्रेट सुपरस्टार का पोस्टर.
अब वही फिल्म चीन में रिलीज़ हुई है. इंडिया के 1,800 स्क्रीन्स के मुकाबले इसे चीन में 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है. नतीजतन, सीक्रेट सुपरस्टार ने महज़ तीन दिनों नें चीनी बॉक्स ऑफिस पर 174 करोड़ रुपए कमा लिए. अब इसे चीन में आमिर खान का क्रेज कहें या कुछ और, फिल्म तो झामफाड़ कमाई कर रही है. इतना ही नहीं चीन की मशहूर फिल्म रिव्यू और रेटिंग वेबसाइट माओयान डॉट कॉम (maoyan.com) ने इस फिल्म को 9.5 रेटिंग दी है. अब सुनने में आ रहा कि आमिर अपनी प्रोडक्शन वाली इस फिल्म को प्रमोट करने चीन भी जाएंगे.

माओयान.कॉम का स्क्रीनशॉट जिसमें फिल्म को 9.5 रेटिंग दी गई है.
आमिर का ट्रैक रिकॉर्ड वैसे भी चाइना में बहुत जबरदस्त है. उनकी पिछली फिल्मों '3 इडियट्स' (16 करोड़ रुपए) और 'पीके' (123 करोड़ रुपए) ने लगातार ज्यादा कमाई की है. सीक्रेट सुपरस्टार ने तो वहां आमिर की आखिरी फिल्म 'दंगल' के ओपनिंग डे का भी रिकॉर्ड बड़े अंतर से तोड़ा है. चीन में 'दंगल' की पहले दिन की कमाई 14 करोड़ रुपए रही थी, जबकि 'सीक्रेट सुपरस्टार' को 43 करोड़ की ओपनिंग मिली है. चीन में 'दंगल' की ऑल टाइम कमाई 1200 करोड़ रुपए रही थी. इस लिहाज़ से सीक्रेट सुपरस्टार के लिए ये कलेक्शन दिल्ली जैसा है. जो अब भी काफी दूर है.

चीन में 'दंगल' की कमाई को पार करना 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए कतई आसान नहीं है.
सलमान खान की 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी 2 मार्च को चीन में रिलीज़ के लिए तैयार है. देखते हैं कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' के बाद दूसरी बॉलीवुड रिलीज़ को चीन में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
ये भी पढ़ें:
कहां जाते हैं फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पहने हुए कपड़े?
‘छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे’ वाला बच्चा कहां है और क्या कर रहा है?
अक्षय कुमार की पहली हिरोइन कहां और किस हाल में है?
आमिर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सलमान, ये है 'टाइगर जिंदा है' का कुल कलेक्शन
वीडियो देखें: 2017 की दस रीजनल फिल्में जो ढूंढ ढूंढ कर देखनी चाहिए












