आज चाहे जितने भी हाई-फाई गेम खेल लिये जाएं मगर जो बात बचपन में मारियो को कुदाने में थी वो कुछ और ही थी. मारियो के अलावा एक और खेल था जिसने हम सभी को फैसिनेट किया है. रूबिक्स क्यूब एक ऐसी चीज़ थी जिसे सुलझाने का शो ऑफ तो पापा भी अपने बॉस के सामने करते थे.तब के बच्चे आज बड़े होकर तमाम चीज़ें कर रहे हैं ऐसे में एक छोटी सी प्रोडक्शन कंपनी, 'सिंक्रोनिसिटी प्रोफेशनल जगलिंग स्टूडियो' ने रूबिक्स क्यूब और सुपर मारियो को मिला कर एक स्टॉप मोशन वीडियो बनाया है. इसमें गेम को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया कि अब क्या बताएं. ये मत समझना कि इसे बनाना आसान है. 100 से ज़्यादा क्यूब को हर फ्रेम के लिए सेट करने में बड़ी मेहनत लगती है गुरू. ये वीडियो आज वायरल हो रखा है. देखते ही हमको बचपन का मारियो याद आने लगा. नॉसटेल्जिक हो पड़े. इसे बनाने में बड़ी मेहनत लगी है, मेहनत को घंटे में नापें तो 800 घंटे निकलेंगे. वीडियो देखो आप तो. https://www.youtube.com/watch?v=9Lx_FhrXtjY
बचपन के सारे खेल याद आ जाएंगे, ये वीडियो देख कर
मारियो याद है, रूबिक्स क्यूब खेला है. तब ये आपके लिए ही है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement










