The Lallantop

पीएम मोदी के 75 वर्षीय फैन की पीट-पीट कर हत्या, आरोप कांग्रेस-डीएमके समर्थक पर

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
गोविंदराजन को पीएम मोदी का समर्थक बताया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या के मामले में  नया ट्विस्ट आ गया है घटना तमिलनाडु के तंजावुर के ओरथनाडु की है. मीडिया रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के कथित समर्थक ने पीएम मोदी के समर्थक 75 वर्षीय बुजुर्ग पर बहस के दौरान हमला कर दिया था.  लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है. आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपीनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार 13 अप्रैल को गोविंदराजन एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन के लिए वोट मांग रहे थे. वह अन्नाद्रमुक के संस्थापक स्वर्गीय एम रामचंद्रन के प्रशंसक थे. वह घूम-घूम कर पीएम मोदी और जयललिता की पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों में बहस हुई. आरोप है कि गोपीनाथ ने उनको पीटा जिससे वह गिर गए और बेहोश हो गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आरोपी गोपीनाथ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. बाद में उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि गोपीनाथ डीएमके-कांग्रेस गठबंधन का समर्थक बताया जा रहा है. दूसरे चरण में होना है चुनाव तमिलनाडु में 18 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान होना है. यहां लोकसभा की 39 सीटें हैं. लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होंगें.एनडीए में अन्नाद्रमुक 20, भाजपा 5, पीएमके 7 और डीएमडीके 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यूपीए में द्रमुक 20, कांग्रेस 9, लेफ्ट 4, वीसीके 2 और एमडीएमके, आईजेके, मुस्लिम लीग और केडीएमके 1-1 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक ने 39 में से 37 सीटें जीती थीं. वहीं एक एक सीट बीजेपी और पीएमके को मिली थीं. एआईएडीएमके की सबसे बड़ी नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता अब इस दुनिया में नहीं है. पार्टी पहली बार उनकी गैर मौजूदगी में चुनाव लड़ रही है. दूसरी ओर डीएमके के नेता करुणानिधि भी अब इस दुनिया में नहीं है. दोनों पार्टियां नए नेतृत्व में चुनाव लड़ रही हैं.
''मोदी जी चले जाएंगे तो भारत का सूर्य अस्त हो जाएगा, जैसे पृथ्वीराज चौहान के बाद हुआ था''

Advertisement
Advertisement