The Lallantop

अब्बा का इलाज कराने आई थी,खिसियाई तो बंबई घूमने निकल गई

यहां पापा की बात पुलिस नहीं समझ रही थी, वहां बिन पासपोर्ट बिटिया मुंबई में.

Advertisement
post-main-image
Source - AP
यूएई से रोज ढ़ेरों लोग दिल्ली-बंबई घूमने आते हैं. सोमवार को 22 साल की सारा खल्फान अपने परिवार के साथ दिल्ली आई. अपने अब्बा का इलाज कराने. प्लान था कि अस्पताल के चक्कर लगाने के बाद दिल्ली दर्शन करेंगे. साथ ही आगरा भी जाएंगे. एयरपोर्ट से सीधा ग्रेटर कैलाश 1 के जस्ता होटल में आ गिरे. सब सही चल रहा था. सोमवार की रात सारा की अपने घरवालों से किसी बात पर बहस हो गई. खिसियाई तो थी ही. मंगलवार को सुबह-सुबह बिना किसी को बताए निकल ली होटल से. वहां से सीधे पहुंची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन. सारा ने मुंबई के बारे में सुन रखा था. वो मुंबई घूमना चाहती थी. मुंबई की ट्रेन में बैठ गई और उसके अगले दिन पहुंच गई ड्रीम सिटी मुंबई. इधर दिल्ली में सारा के पेरेंट्स ने उसे नहीं देखा तो परेशान हो गए. होटल छान मारा पर वो नहीं मिली. घबराए पप्पा पुलिस में कंप्लेन करने गए. पर पुलिस को उनकी बात समझ न आई. क्योंकि सारा के पप्पा अंग्रेजी नहीं बोल सकते. पुलिस ने पहले ट्रांसलेटर ढूंढा उनकी बात समझने को. फिर कहीं जा के कंप्लेन लिखी. उन्होंने पुलिस को बताया कि सारा होटल से सुबह ही निकल गई थी. बुर्का पहन रखा है. सिल्वर कलर का बैग है और पैसे नहीं हैं उसके पास. उसका पासपोर्ट भी हमारे पास है. पुलिस ने फौरन छानबीन शुरू कर दी. दूसरे स्टेट्स की पुलिस को भी इनफॉर्म किया गया. टीम बनाई गई सारा को खोजने के लिए. बुधवार की सुबह मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को फोन कर सारा की जानकारी दी. उन्हें सारा मुंबई की सड़कों पर घूमते मिली. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने सारा से पूछा कि वो कहां से आई है तो उसने कहां कि मैंने दिल्ली से ट्रेन लिया और यहां पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि उसे भाषा नहीं आती इसलिए उसने और कुछ नहीं बताया. दिल्ली पुलिस ने एक टीम भेजी और सारा को वापस दिल्ली लाया गया. अब क्या? बस समाचार खत्म! डेढ़ घंटा का डिबेट चाहिए, इस पर भी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement