बेटे ने मार डाला बाप को, सुअर ने खोज निकाली लाश
दिल्ली के समयपुर बादली की बात है. जब एक बेटा बाप का मर्डर कर रहा था तो दूसरा बाहर खेल रहा था.
Advertisement

img - thelallantop
दिल्ली के समयपुर बादली में एक नाबालिग बेटे ने अपने बाप को पीट-पीटकर मार डाला. आधी रात में मां के साथ मिलकर उसने लाश को कूड़े में छुपा दिया. लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीरेंद्र बेसिकली यूपी के अमरोहा का रहने वाला था. समयपुर बादली में भगत सिंह पार्क के पास अपने परिवार के साथ रहता था. दो बेटे थे. एक 17 साल और दूसरा 12 साल का. वीरेंद्र पेशे से प्लंबर था. सारे पैसे दारू में बहा देता था. घर का खर्चा चलाना तक मुश्किल हो रहा था. तो बीवी ने पड़ोसियों के घर में झाड़ू-फटके का काम शुरू कर दिया. और बड़ा बेटा जो था वो प्रॉपर्टी डीलर के यहां हेल्पर बन गया. दारूबाज वीरेंद्र उनके पैसे भी छीन लेता और दारू पी जाता. और फिर अपनी बीवी को मारता-पीटता. बीते मंगलवार को भी शराब के नशे में वीरेंद्र लगा अपनी बीवी को मारने. मां की चीख सुनकर बड़ा बेटा कमरे में ईंट लेकर पहुंच गया. और दे दनादन बाप के सर पर मारने लगा. चोट गहरी लग गई और वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. इतने पर भी बेटे को संतोष नहीं हुआ. उसने अपने बाप का गला दबा दिया. बीच-बचाव करने आई मां को भी बेटे ने जान से मारने की धमकी दे डाली. वीरेंद्र का दूसरा बेटा उस टाइम बाहर खेल रहा था. लाश को कमरे में छोड़ वीरेंद्र का पूरा परिवार पड़ोसी के यहां सोने चला गया. आधी रात में मां को जगाकर बेटे ने बाप की लाश को ठिकाने लगाने की बात कही. और धमकी दी कि इसके बारे में किसी को न बताए. लाश को लेकर दोनों मां-बेटे पहुंचे बगल के खाली प्लॉट में. कूड़ों के बीच बाप की लाश छुपा दी ताकि सुसाइड लगे. और किसी को उनपर शक न हो. सुबह सुअरों के झुण्ड ने कूड़े को बिखेरा तो लाश सामने आ गई. पुलिस को फोन किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसके बाद लाश को परिवार को सौंप दिया. पुलिस को बेटे पर शक हुआ. उन्होंने सख्ती से जब पूछताछ की तो बेटे ने सबकुछ बता दिया. हत्या के आरोप में बेटे को पुलिस धर ले गई.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)




