नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार तीन रूसी सैन्य विमान उतरे हैं. यह नए एयरपोर्ट पर किसी विदेशी सैन्य विमान की पहली लैंडिंग बताई जा रही है. यह घटनाक्रम ब्रिक्स सम्मेलन 2026 और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की संभावित भारत यात्रा से पहले हुआ है. सुबह करीब 5:30 बजे उतरे विमानों में इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान भी शामिल था. बताया जा रहा है कि विमान रूस की अग्रिम टीम और सैन्य अधिकारियों को लेकर आया. आखिर रूस ने नोएडा एयरपोर्ट को क्यों चुना और इसका पुतिन की भारत यात्रा से क्या संबंध है? जानिए पूरी कहानी.
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले नोएडा उतरे रूस के 3 सैन्य विमान, पुतिन के भारत दौरे की तैयारी तेज
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार तीन रूसी सैन्य विमान उतरे हैं. पुतिन की संभावित भारत यात्रा और ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों के बीच इस लैंडिंग को अहम माना जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












