The Lallantop

रणबीर की 'रामायण' वालों ने प्रमोशन में लंदन हिलाने की तैयारी कर डाली

'रामायण' का दूसरा ट्रेलर और गाना कब आएगा, सब पता चल गया!

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला पार्ट ऑस्ट्रेलिया में 05 नवम्बर को रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसके अगले महीने लंदन के रॉयल एल्बर्ट हॉल में संगीतकार हान्स ज़िमर और एआर रहमान के कॉन्सर्ट का आयोजन होगा।
  • फिल्म के प्रचार के लिए मेकर्स ने ट्रेलर और पहला गाना रिलीज़ करने का निर्णय लिया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कोई नया प्रचार सामग्री जारी नहीं की गई थी जिससे दर्शक नाराज़ थे।
  • पहला गाना इस महीने रिलीज़ होगा और दूसरा ट्रेलर 23 अक्टूबर को आएगा, जो फिल्म की रिलीज़ से पहले उत्साह बढ़ाने और दर्शकों की रुचि को बनाए रखने में मदद करेगा।

Nitesh Tiwari की Ramayana दो महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. मगर मेकर्स ने पिछले कई दिनों से फिल्म का कोई नया एसेट रिलीज़ नहीं किया है. इस बात से लोग इंटरनेट पर काफी नाराज़ हो रहे. मगर अब मूवी को लेकर कुछ ऐसी बड़ी अपडेट्स सामने आई हैं, जिससे उनकी शिकायतें दूर हो जाएंगी. खबर है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का पहला गाना और दूसरा ट्रेलर रिलीज़ करने वाले हैं.

Advertisement

मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ‘रामायण’ से म्यूजिक कम्पोजर्स, हान्स ज़िमर और एआर रहमान, अगले महीने लंदन में एक कॉन्सर्ट करने वाले हैं. ये इवेंट 20 अक्टूबर को वहां के चर्चित रॉयल एल्बर्ट हॉल में होगा. लगभग 5272 लोगों की सीटिंग कैपिसिटी वाला ये हॉल, क्वीन विक्टोरिया से लेकर अल्बर्ट आइंस्टीन, मुहम्मद अली और दुनियाभर के चर्चित नामों को होस्ट कर चुका है. 'रामायण' की टीम उसी कड़ी में अगला नाम हैं. बताया जा रहा है कि इस इवेंट में ज़िमर और रहमान के अलावा नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे भी मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स उस इवेंट से पहले और वो भी इसी महीने, 'रामायण' का पहला गाना भी रिलीज़ कर देंगे. ये गाना भगवान राम और सीता की शादी पर फिल्माया गया है. बताया जा रहा है कि ये श्रेया घोषाल की आवाज़ में होगा. वहीं इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं. फिलहाल गाने की फिनिशिंग का काम चल रहा है. एक बार मामला सेट हो जाए, तो इस को ऑफिशियली रिलीज़ कर दिया जाएगा.

Advertisement

'रामायण' का टीज़र इस साल अप्रैल में रिलीज़ हुआ था. वहीं ट्रेलर जुलाई 2026 में आया. खास बात ये है कि नमित ने फिल्म का एक सेकेंड ट्रेलर भी प्लान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये ट्रेलर 23 अक्टूबर को रिलीज़ होगा. भारत में 'रामायण' 08 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. उस हिसाब से देखें तो ये दूसरा ट्रेलर बिल्कुल ठीक समय पर आ रहा है. इससे रिलीज़ से पहले फिल्म की हाइप काफी बढ़ जाएगी. बस मेकर्स को ये सुनिश्चित करना है कि फिल्म का दूसरा ट्रेलर, पहले वाले से भी ज्यादा मारक हो.

वीडियो: 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने चीन में 'दंगल' जैसा ही खेल कर दिया?

Advertisement
Advertisement