The Lallantop

लखनऊ: 20 दिन से गेस्ट हाउस में रुका था कपल, कमरे से मिली डेड बॉडी और मैरिज सर्टिफिकेट

Lucknow के एक गेस्ट हाउस में बंद कमरे से कपल का शव मिला है. कमरे से शादी का सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दोनों लगभग 20 दिन से यहां ठहरे हुए थे.

Advertisement
post-main-image
गेस्ट हाउस से यंग कपल का शव बरामद किया गया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में कपल अमित कुमार और नरगिस का शव 9 सितंबर को कमरे में पाया गया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
  • दोनों कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं मृतिका नरगिस के नाम से अपहरण की FIR हरपालपुर थाने में दर्ज थी, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था।
  • पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

लखनऊ के एक गेस्ट हाउस से एक कपल का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि कपल कथित तौर पर करीब 20 दिन ने इसी होटल के कमरे में ठहरा था. अब तक की जांच से ऐसा लग रहा है कि दोनों ने खुदकुशी की है. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस को कमरे से शादी का सर्टिफिकेट और एक सुसाइड नोट भी मिला है.

Advertisement
गेस्ट हाउस में मिला कपल का शव

मामला बुधवार, 9 सितंबर को चिनहट थाना क्षेत्र के रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस का है. मृतकों की पहचान हरदोई के रहने वाले अमित कुमार और नरगिस के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े अंकित मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित और नरगिस कथित तौर पर 23 अगस्त से ही गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में स्टे कर रहे थे. वारदात के बारे में गेस्ट हाउस के संचालक राकेश यादव ने पुलिस को सूचना दी थी. चिनहट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है.

दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया. पुलिस ने होटल के कमरे से आर्य समाज मंदिर से जारी किया गया शादी का एक सर्टिफिकेट बरामद किया है. सर्टिफिकेट में युवती का नाम नरगिस उर्फ पूजा लिखा हुआ है. पुलिस ने दोनों के परिवार को भी घटना की सूचना दी है. 

Advertisement
अपहरण की FIR दर्ज

केस की छानबीन करते हुए पुलिस ने हरदोई की हरपालपुर थाने में भी संपर्क किया. यहां से पता चला कि हरपालपुर थाने में अपहरण की FIR दर्ज कराई गई थी. लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी.

यह भी पढ़ें: Rapido राइडर ने महिला को लिखा 'I Love You', फिर जवाब दिया- ‘जाओ कर दो शिकायत’

मामले की पुष्टि DCP ईस्ट दीक्षा शर्मा ने की. उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की रात सूचना मिली की एक युवक और युवती ने गेस्ट हाउस में आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर हम तुरंत मौके पर पहुंचे. दोनों की बॉडी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटनास्थल से FSL की टीम ने सबूत कलेक्ट किए हैं. फिलहाल केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: आकाश आनंद को बसपा से निकाला, अशोक सिद्धार्थ की पोस्ट के बाद मायावती ने क्या कहा?

Advertisement