रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर कृति सेनन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं. विज्ञापन में कृति एक कुत्ते को राखी बांधती नजर आईं, जिसके बाद उनके कपड़ों और त्योहार को लेकर कई सवाल उठे. कृति ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए कहा कि त्योहार की असली भावना कपड़ों से नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपराओं से जुड़ी होती है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उनके महिलाओं की पसंद और आजादी वाले संदेश का समर्थन किया है. वहीं बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कृति के कपड़ों पर सवाल उठाए. आखिर पूरा विवाद क्या है और यह मामला महिलाओं की पसंद, आजादी और संस्कृति की बहस तक कैसे पहुंच गया? जानिए पूरी कहानी, देखिए पूरी रिपोर्ट.
Rakhi AD विवाद: Kangana के तंज के बाद Rahul Gandhi का रिएक्शन, Kriti Sanon के Support में क्या कहा?
रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर कृति सेनन के कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने पर विवाद शुरू हो गया है. राहुल गांधी ने कृति का समर्थन किया, जबकि कंगना रनौत ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाए.
Advertisement
Advertisement
ये भी पढ़ें- अमीरों के पक्ष में केसों की लिस्टिंग कर रहे... HC के चीफ जस्टिस पर SC के जज ने लगाए बड़े आरोप
Advertisement

.webp?width=80)












