The Lallantop

आखिर क्यों बंद हुई 'बाहुबली' की 300 करोड़ी स्पिनऑफ सीरीज?

सीरीज के दो सीजन शूट हो चुके थे. मगर इसे बंद कर दिया गया.

Advertisement
post-main-image
इस सीरीज को 270 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जा रहा था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेटफ्लिक्स की 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' सीरीज़, जिसमें शिवगामी के जीवन पर आधारित दो सीज़न और कुछ तीसरे सीज़न के हिस्से शूट हो चुके थे, लगभग 270 करोड़ के बजट में 18 महीने बाद बंद कर दी गई।
  • सीरीज़ बंद होने का मुख्य कारण नेटफ्लिक्स की लीडरशिप में बदलाव और कास्टिंग परिवर्तन था, जैसे कि मुख्य भूमिका में मृणाल ठाकुर को हटाकर वामिका गब्बी को शामिल करना।
  • 'टॉक्सिक' की रिलीज़ ने IMAX स्क्रीन से 'द ओडिसी' को हटवा दिया, जिससे 'टॉक्सिक' ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ अडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।

Baahubali पर बन रही 300 करोड़ी सीरीज क्यों बंद हो गई? Toxic ने  The Odyssey को कैसे IMAX स्क्रीन से उतार दिया? क्या Salman Khan से क्लैश नहीं टालेंगे Sandeep Reddy Vanga? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# क्यों बंद हुई 'बाहुबली' पर बन रही 300 करोड़ी सीरीज़?

'बाहुबली' फिल्म पर बन रही नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' डिब्बाबंद हो गई. सीरीज़ के दो सीज़न शूट हो चुके थे. और तीसरे सीजन के कुछ हिस्से भी शूट किए जा चुके थे. इसके डीओपी (DoP) मुकेश जी ने वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया. मुकेश बताते हैं कि करीब 18 महीने की शूटिंग के बाद ये सीरीज़ बंद हो गई. जबकि 60-70 दिन की शूटिंग बाकी थी. इसे 270 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जा रहा था. इसमें से 97 करोड़ रुपए खर्च भी हो चुके थे. ये सीरीज़ शिवगामी के कैरेक्टर पर आधारित थी कि कैसे वो एक रिबेलियस लड़की से एक रानी बनीं. पहले ये रोल मृणाल ठाकुर कर रही थीं. फिर पता चला कि उन्हें हटाकर उस रोल में वामिका गब्बी को कास्ट कर लिया गया है. मगर वो सीरीज़ कभी अपने मुकाम तक नहीं पहुंच सकी. मुकेश ने इसका मुख्य कारण नेटफ्लिक्स की लीडरशिप में बदलाव को बताया.

Advertisement

# 'टॉक्सिक' ने 'द ओडिसी' से छीने IMAX स्क्रीन्स

यश स्टारर 'टॉक्सिक' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. अडवांस बुकिंग में फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. खास बात ये है कि 'टॉक्सिक' ने IMAX स्क्रीन्स से 'द ओडिसी' को धकेल दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने डिस्ट्रीब्यूटर्स से IMAX की सारी स्क्रीन्स की डिमांड की है. इसलिए IMAX स्क्रीन्स से 'द ओडिसी' को हटाकर 'टॉक्सिक' को जगह दी जा रही है.

# 'टॉक्सिक' ने 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने ऑल इंडिया 18.4 लाख टिकटें बेचकर 58.27 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसमें से 18.1 करोड़ कन्नड़ा वर्जन से आए हैं. जबकि हिन्दी में इसने 29 करोड़ से ज्यादा की सेल की है. ब्लॉक्ड सीट्स को जोड़ें तो 'टॉक्सिक' की ओवरऑल अडवांस बुकिंग 73.43 करोड़ तक पहुंच जाती है. लास्ट डे पर इस मूवी ने लगभग 32 करोड़ की टिकटें बेची हैं. कल तक ऐसा लग रहा था कि यश, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को अडवांस बुकिंग में मात नहीं दे पाएगी. क्योंकि 'धुरंधर 2' ने ब्लॉक्ड सीट्स मिलाकर लगभग 62.43 करोड़ की टिकटें बेची थीं. लेकिन 'टॉक्सिक' ने न केवल इस रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि 11 करोड़ रुपए ज्यादा कमा लिए.

# सलमान से क्लैश नहीं टालेंगे प्रभास और वांगा!  

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की रिलीज़ को लेकर संशय बना हुआ था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. क्योंकि फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट होना बाकी है. मगर संदीप रेड्डी ने इससे इन्कार किया है. हाल ही में वो फिल्म 'रोमांचकम' के ट्रेलर लॉन्च ईवेंट में पहुंचे थे. यहां उन्होंने 'स्पिरिट' की रिलीज़ डेट पर भी बात की. संदीप ने बताया कि 'स्पिरिट' की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये फिल्म 5 मार्च, 2027 को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'मॉनस्टर' से क्लैश हो सकता है. हालांकि 'मॉनस्टर' ईद 2027 यानी 10 या 11 मार्च को रिलीज होगी. ऐसे में 'स्पिरिट' के पास हिंदी बेल्ट में पांच दिनों का समय होगा.

# फिर से रिलीज़ होगी वांगा की 'अर्जुन रेड्डी'

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने विजय देवरकोंडा के साथ 'अर्जुन रेड्डी' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. जो कि ब्लॉकबस्टर रही थी. इसके बाद संदीप ने इसे हिंदी में 'कबीर सिंह' के नाम से बनाया. शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म 2019 की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई. अब 'अर्जुन रेड्डी' को री-रिलीज़ करने की प्लानिंग चल रही है. विजय देवरकोंडा ने संदीप के 2024 में किए एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए कहा कि अब 'अर्जुन रेड्डी' को 9 साल पूरे हो गए हैं. 10वीं एनिवर्सरी से पहले फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं. इस बार 'अर्जुन रेड्डी' का अनकट वर्जन थिएटर्स में लाया जाएगा.

# सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म बना रहे विकास बहल

डायरेक्टर विकास बहल इन दिनों कंपनी कंगना रनौत स्टारर 'क्वीन' के सीक्वल 'क्वीन फॉरेवर' में व्यस्त हैं. इसके बाद विकास एक म्यूजिकल ड्रामा डायरेक्ट करने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अलीजेह अग्निहोत्री को कास्ट किया गया है. फिल्म का संभावित टाइटल 'ट्राइब' हो सकता है. इसकी कहानी इंग्लैंड में 90 के दशक में बसे भारतीय प्रवासियों के बारे में होगी. जिन्होंने भांगड़ा फ्यूजन म्यूजिक बनाया. 

वीडियो: ‘बाहुबली: द एटर्नल वॉर’ टीज़र पर फैंस बोले – “राजामौली का मास्टरस्ट्रोक, इंडियन एनिमेशन का नया युग शुरू”

Advertisement