तमाम ट्रोलिंग के बीच Yash की Toxic ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की अडवांस बुकिंग देखकर इतना तो तय था कि ये कम-से-कम 100 करोड़ की ओपनिंग लेगी. मगर ऐसा करने में इसे केवल 12 घंटे का समय लगा है. इस दौरान फिल्म ने हिन्दी वर्जन में ही 48 करोड़ से ज्यादा पीट दिए हैं.
'टॉक्सिक' ने रिलीज़ के 12 घंटों में ही 100 करोड़ छाप दिए!
'टॉक्सिक' ने हिन्दी वर्जन में ही करीब 50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

'टॉक्सिक' आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. इसका पहला शो सुबह 6 बजे रखा गया था. खबर लिखे जाने तक इसकी रिलीज़ को 12 घंटे पूरे हो गए हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इवनिंग खत्म होते-होते इसने ओरिजिनल यानी कन्नड़ा वर्जन में 19.38 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. मलयालम में फिल्म ने 1.17 करोड़, तमिल में 3.96 करोड़ और तेलुगु में 10.15 करोड़ रुपए कमाए हैं.
गौर करने वाली बात ये है कि 'टॉक्सिक' ने सबसे ज्यादा कमाई हिन्दी वर्जन से की है. इसमें फिल्म ने नेट 48.22 करोड़ रुपए छाप दिए. ये दूसरे नंबर पर रहने वाली कन्नड़ा वर्जन से लगभग 30 करोड़ ज्यादा है. इस तरह फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ हो गया. ग्रॉस कलेक्शन को जोड़ें तो ये आंकड़ा 97.80 करोड़ तक पहुंच जाता है.
दूसरे शब्दों में कहें 'टॉक्सिक' ने रिलीज़ के शुरुआती 12 घंटों में ही 97.80 करोड़ पीट दिए हैं. वो भी केवल भारत में. ओवरसीज़ मार्केट को जोड़ें तो फिल्म सैकड़ा लगा चुकी है. नाइट शोज़ से इस आंकड़े में और उछाल आएगा. इसलिए अभी फिल्म का सटीक वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने नहीं आया है. फिर भी ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 130 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर लेगी.
देखा जाए तो ये बात ज्यादा सरप्राइज़ भी नहीं करती. वो इसलिए क्योंकि ‘टॉक्सिक’ ने अडवांस बुकिंग में ही 73.43 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इस दौरान इसने 62.43 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर 2’ को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा. अडवांस बुकिंग के मामले में ये रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (33.97 करोड़), शाहरुख खान की पठान (32.01 करोड़) और 'जवान' (40.75 करोड़) से भी कहीं आगे निकल गई. इसलिए 'टॉक्सिक' का बड़ी ओपनिंग लेना तो तय था. लेकिन इंटरनेट पर चल रही भयंकर ट्रोलिंग के बीच ये उन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पछाड़ पाती है या नहीं, ये देखना रोचक होगा.
वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'












