The Lallantop

सलमान ने 'मॉनस्टर' में हीरो-विलन का पूरा गेम पलट दिया?

'मॉनस्टर' में दो धाकड़ एक्टर्स की एंट्री हुई है.

Advertisement
post-main-image
'मॉनस्टर' ईद 2027 पर रिलीज होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मॉनस्टर' में दो नए एक्टर्स रोनित रॉय और सीमा बिस्वास को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कास्ट किया गया है, जो इस समय मुंबई में चल रही शूटिंग से जुड़ रहे हैं।
  • फिल्म 'मॉनस्टर' के लिए शूटिंग चल रही है और इसमें नए एक्टर्स को जोड़ने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि कहानी में कई नए किरदारों की जरूरत है और शूटिंग शेड्यूल के अनुकूल बदलाव किये जा रहे हैं।
  • 'मॉनस्टर' को ईद 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा, और नए एक्टर्स के जुड़ने से फिल्म के प्रमोशन और दर्शकों की रुचि बढ़ने की संभावना है, जिससे इसके प्रचार में सहायता मिलेगी।

Salman Khan की Monster से कौन से दो नए एक्टर्स जुड़े? Arshad Warsi स्टारर 'जीवन भीमा योजना' कब रिलीज़ हो रही है? Ashram सीरीज़ के चौथे सीजन में किस नए एक्टर को कास्ट किया गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# फिर से रिलीज़ हो रही 'एवेंज़र्स: एंडगेम'

'एवेंजर्स: एंडगेम' को फिर से रिलीज़ किया जा रहा है. इस बार इसे नाम दिया गया है 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर'. ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी. ये उसी फिल्म का रीफाइंड वर्जन है जिसमें कुछ एक्सट्रा सीन्स जोड़े गए हैं. मेकर्स चाहते हैं कि 'एवेंज़र्स: डूम्सडे' की रिलीज़ से पहले फैन्स एक बार इस फिल्म को दोबरा देखें, ताकि उन्हें दोनों फिल्मों का कनेक्शन बेहतर समझ आए. 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है.

Advertisement

# डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन

अमेरिकी सिंगर और लिरिसिस्ट डॉली पार्टन का निधन हो गया. वो 80 साल की थीं. वो कैंसर से जूझ रही थीं. उन्होंने अपने करियर में 11 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते हैं. हॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है.

# वेटरन डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन

Advertisement

हिंदी फिल्मों के चर्चित डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें अजय देवगन की डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' बनाने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने 'कोहराम', 'हकीकत', 'जुल्मी' और 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्में भी डायरेक्ट की थीं.  

# इस तारीख को रिलीज़ होगी 'जीवन भीमा योजना'

अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जीवन भीमा योजना' की नई रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. अब ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को आएगी. इसमें अरशद वारसी ने पहली बार डबल रोल किया है. अभिषेक डोगरा इसके डायरेक्टर हैं. इसकी कहानी जीवन नाम के एक इंसान की है, जो कर्ज में डूबा हुआ है. अचानक उसे पता चलता है कि भीमा नाम का एक और इंसान है, जो बहुत तगड़ा है और बिल्कुल उसकी तरह दिखता है.

# सलमान खान की 'मॉनस्टर' से जुड़े दो और एक्टर्स

इन दिनों सलमान खान की 'मॉनस्टर' का फुल फ्लेजेड शूट चल रहा है. मुंबई में कुछ एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं. साथ ही फिल्म से दो और एक्टर्स के भी जुड़ने की खबर है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रोनित रॉय और सीमा बिस्वास को फिल्म में ज़रूरी रोल्स में कास्ट किया गया है. खास बात ये है कि अपने निगेटिव किरदारों के लिए पॉपुलर रोनित रॉय इस बार सलमान के सामने विलन नहीं, बल्कि पॉजिटिव रोल में दिखाई देंगे. रोनित और सीमा जल्द ही मुंबई में चल रहे फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को ज्वाइन करेंगे. बताया जा रहा है कि रोनित का किरदार लार्जर दैन लाइफ होगा. वहीं, सीमा के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. वामसी पैडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा लीड रोल में हैं. 'मॉनस्टर' ईद 2027 पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

# 'आश्रम 4' में दिखेंगे अक्षय ओबेरॉय

प्रकाश झा की सीरीज़ 'आश्रम' का चौथा सीज़न शुरू होने वाला है. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ओबेरॉय भी सीरीज़ में एक दमदार रोल करने वाले हैं. हालांकि अभी तक अक्षय के रोल के बारे में कुछ नहीं बताया गया है. इस शो में बॉबी देओल लीड रोल करते हैं.

वीडियो: सलमान खान की पहली सुपरहीरो फिल्म का टाइटल खुल गया? SVC63 के बाद शुरू होगी शूटिंग

Advertisement