The Lallantop

NIT स्टूडेंट ने ‘चिकनी चमेली’ पर डांस किया, गुस्साई प्रोफेसर ने ‘क्लास’ के नाम पर झाड़ लगा दी

National Institute of Technology में छात्राओं के Chikni Chameli वाले डांस ने बवाल काट दिया. NIT की एक महिला प्रोफेसर डांस के समय ही भड़क गईं. उन्होंने छात्रों से परमिशन पर सवाल किया और ‘क्लास’ याद रखने की नसीहत दी.

Advertisement
post-main-image
NIT में छात्राओं की डांस पर प्रोफेसर भड़क गईं. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित NIT में फ्रेशर्स प्रोग्राम के दौरान एक महिला प्रोफेसर ने छात्राओं द्वारा कैटरीना कैफ के 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस करने पर कड़ी आपत्ति जताई।
  • प्रोफेसर द्वारा डांस पर आपत्ति जताने का कारण यह था कि छात्राओं ने इस परफॉर्मेंस के लिए फैकल्टी से अनुमति नहीं ली थी और उनके अनुसार यह प्रोग्राम के नियमों के खिलाफ था।
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभिन्न प्रतिक्रिया मिली हैं, जिसमें कुछ लोगों ने प्रोफेसर का समर्थन किया और कुछ ने उनके रवैये की आलोचना की है।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के फ्रेशर्स प्रोग्राम में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. एक महिला प्रोफेसर छात्राओं के एक डांस ग्रुप पर बुरी तरह भड़क गईं. छात्राएं प्रोग्राम में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के आइटम सॉन्ग ‘चिकनी चमेली’ पर डांस कर रही थीं. तभी NIT की एक प्रोफेसर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने माइक से पूछा कि क्या इस डांस परफॉर्मेंस के लिए उनके फैकल्टी ने परमिशन दी है. प्रोफेसर का छात्रों को फटकार लगाते हुए वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. 

Advertisement
डांस पर प्रोफसर की आपत्ति

वायरल वीडियो में एक ऑडिटोरियम में ‘चिकनी चमेली’ गाना बज रहा है. स्टेज पर दो छात्राएं ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. प्रोग्राम में मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं डांस कर रही छात्राओं को चीयर करते सुनाई दे रहे हैं. लेकिन अचानक एंट्री होती है प्रोफेसर की. वो छात्राओं के 'चिकनी चमेली' गाने पर परफॉर्मेंस करने पर आपत्ति जता देती हैं. भड़की हुई प्रोफेसर ने सवाल-जवाब शुरू कर दिया. उन्होंने डांस करती लड़कियों से पूछा, 

‘क्या आपने इस तरह के डांस करने के लिए परमिशन ली थी? क्या यह कोई मजाक है? क्या यह इंट्रोडक्शन है? यह एंटरटेनमेंट है? आप लोगों को अपना क्लास पता होना चाहिए.’

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टीट्यूट के कुछ छात्रों ने प्रोफेसर से बात करने की कोशिश की, लेकिन ‘उनका गुस्सा शांत नहीं’ हुआ. वो लगातार छात्रों से सवाल करती रहीं. उन्होंने आगे पूछा,

‘उनके फैकल्टी एडवाइजर कहां हैं? आप जूनियर्स के सामने ऐसे गानों पर डांस कर रहे हैं? आपके फैकल्टी एडवाइजर क्यों मौजूद नहीं हैं? क्या आपके इस डांस को मंजूरी मिली थी?’

यह भी पढ़ें: ईरान ने हॉर्मुज का जिक्र कर भारतीय जहाजों को ब्लैकलिस्ट कर दिया, क्या आरोप लगाया?

Advertisement

बताया जा रहा है कि जब महिला प्रोफेसर छात्रों को ‘फटकार’ लगा रही थीं, तब पूरे ऑडिटोरियम में सन्नाटा पसर गया था. अब जो वीडियो वायरल हो गया, तो लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक तबका प्रोफेसर की बातों और उनकी फटकार के सपोर्ट में नजर आया. जबकि, दूसरा उनके रवैये की आलोचना कर रहा है.

वीडियो: बारिश ने और बिगाड़ी Gurugram की हालत, घंटों पानी में फंसे बच्चे सहम गए

Advertisement