The Lallantop

'वंदे मातरम के सिर्फ दो छंद गाए जाएंगे', डीके शिवकुमार का ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि वंदे मातरम के मुद्दे पर वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के फैसले के साथ खड़े हैं. यानी राज्य में वंदे मातरम के दो पैरा ही गाए जाएंगे, क्योंकि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने 19 अगस्त को ऐलान किया था कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाएगी.

Advertisement
post-main-image
डीके शिवकुमार ने बताया कि कर्नाटक में वंदे मातरम का 2 पैरा ही गाया जाएगा. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की है कि राज्य में सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो पैरा ही गाए जाएंगे।
  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने 15 अगस्त को वंदे मातरम को लेकर विवाद के कारण सभी कार्यक्रमों में केवल शुरुआत के दो पैरा गाने का निर्णय लिया था।
  • इस फैसले के बाद कर्नाटक में केवल दो पैरा गाने की नीति लागू होगी और पार्टी इसका समर्थन करती है, जिससे विभिन्न समुदायों की संवेदनाओं का ध्यान रखा जाएगा।

कर्नाटक में वंदे मातरम के सिर्फ दो छंद (पैरा) गाए जाएंगे. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ये साफ कर दिया है. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में उनकी जानकारी के बिना पूरा वंदे मातरम गाया गया था. लेकिन भविष्य में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में अब राष्ट्रीय गीत के दो ही छंद गाए जाएंगे.

Advertisement

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फैसले के साथ डीके

डीके शिवकुमार बेंगलुरु में इंडिया टुडे के राउंडटेबल इवेंट में शामिल हुए थे. यहां उनसे वंदे मातरम को लेकर सवाल किया गया. जिसका जवाब देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा

Advertisement

 मैं अपनी पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखता हूं और हम वंदे मातरम के दो पैरा गाने के फैसले पर कायम रहेंगे.

दरअसल कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने 19 अगस्त को ऐलान किया था कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाएगी. यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस हेडक्वार्टर में वंदे मातरम गाने को लेकर हुए विवाद के बाद आया. बीजेपी ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया था.

बीजेपी पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

Advertisement

डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीति करती है. वहीं कांग्रेस विविधता में यकीन करती है. उन्होंने कहा, 

भारत कई भाषाओं, संस्कृतियों का देश है. बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं. हमारी विचारधारा यही है. सूरज, पानी, पौधों या हवा में कोई धर्म नहीं होता. आप इन चीजों को नहीं बदल सकते. आपको उसी हवा में सांस लेनी है और वही पानी पीनी है जो बाकी सब पीते हैं.

ये भी पढ़ें - पूरा वंदे मातरम गाने से क्यों कतरा रही कांग्रेस? सिर्फ 2 ही छंद गाने के स्टैंड पर अडिग

कर्नाटक में गाया जाएगा वंदे मातरम का दो पैरा

कांग्रेस का तर्क है कि वंदे मातरम के बाद के पैरा में दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती जैसी हिंदू देवियों का आह्वान किया गया है, जिससे दूसरे समुदायों को आपत्ति हो सकती है. डीके शिवकुमार ने कहा कि वे अपनी पार्टी के फैसले के साथ खड़े हैं और कर्नाटक में वंदे मातरम का दो पैरा ही गाया जाएगा. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ‘वंदे मातरम्’ पर राजनीति इतनी क्यों गरमा गई?

Advertisement