The Lallantop

नेपाल में बाढ़ से 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय नहीं मिल रहे, हर तरफ तबाही

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मच गई है. हाइड्रोपारल प्लांट तहस-नहस हो गए. पुल बह गए. हादसे में अब तक 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है.

Advertisement
post-main-image
हादसे में कई लोग मर गए, कई लापता है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेपाल के रासुवा जिले में 26 अगस्त की सुबह भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने दर्जनों लोगों की मौत और 400 से अधिक व्यक्तियों के लापता होने की पुष्टि की है, साथ ही कई हाइड्रोपावर प्लांट और पुल क्षतिग्रस्त हुए।
  • भोटेकोशी नदी में इतनी तेज बाढ़ आई क्योंकि तिब्बत सीमा की ओर से अचानक भारी पानी का बहाव हुआ, और कई स्थानों पर बाढ़ चेतावनी प्रणाली भी कार्यरत नहीं थी, जिससे बचाव में देरी हुई।
  • बाढ़ के कारण झड़प प्रभावित क्षेत्रों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं, भारत नेपाल को राहत के लिए सहायता दे रहा है तथा यूपी-बिहार में भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है।

नेपाल के रासुवा में अचानक आई बाढ़ सबकुछ अपने साथ बहा ले गई. अब तक दर्जनों मौतों की पुष्टि हो चुकी है. 100 से ज्यादा भारतीय लापता बताए जा रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने 95 लोगों के शव बरामद करने का दावा किया है. 400 से ज्यादा लोग अब भी लापता है.

Advertisement

बुधवार, 26 अगस्त की सुबह तिब्बत सीमा की ओर से भोटेकोशी नदी में बाढ़ आई थी. बाढ़ इतनी भयानक थी कि कई इमारतें पानी में बह गईं. इनमें घरों के अलावा बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन भी शामिल हैं. 11 हाइड्रोपावर प्लांट डैमेज हो गए. 19 पुल और 40 किमी सड़कें खराब हो गईं. 431 MW बिजली का प्रोडक्शन सिस्टम से बाहर हो गया.

इंडिया टुडे से जुड़े प्रणय उपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लड में रासुवा से मलखु तक 20 से ज्यादा सस्पेंशन और मोटरेबल पुल बह गए. इनमें धादिंगबेसी को जोड़ने वाला पुल भी शामिल है. 25 से ज्यादा टेलीकम्युनिकेशन साइट पर असर पड़ा. रासुवा, धादिंग और नुवाकोट में 6 जगहों पर बाढ़ की शुरुआती चेतावनी देने वाले सिस्टम काम नहीं कर रहे.

Advertisement
nepal_flood_update
फ्लड कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को अपने साथ बहा ले गई. (फोटो-इंडिया टुडे)

खांपकम्प, नुवाकोट बिदुर जिला में सेंट्रल जेल की एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग और नेपाल पुलिस सिक्योरिटी यूनिट बिल्डिंग को नुकसान हुआ है. बाहरी दीवार और गाड़ियां डैमेज हो गईं. हालांकि सभी 800 कैदी सुरक्षित बताए गए हैं. अभी भोटेकोशी-त्रिशूली इलाके में और बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

13 लोगों को बचाया, कई लोग अब भी मिसिंग

रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 लोगों के शव धादिंग के त्रिशूली में बहकर आ गए थे. इनमें 3 महिलाओं और 3 पुरुषों के शव शामिल हैं. फ्लड में घायल हुए 13 लोगों को हेलीकॉप्टर से बचाकर काठमांडू लाया गया. उनका इलाज त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. ट्रॉमा सेंटर में 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है.

हादसे में 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है. इनमें…

Advertisement

- 339 विदेशी नागरिक हैं जिनमें 133 भारतीय हैं.
- 59 नेपाली नागरिक हैं.
- 26 पुलिसकर्मियों समेत 79 सुरक्षाकर्मी का भी पता नहीं चल पा रहा है.

लांगटांग खोला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 60 लोग लापता हैं. नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के 35 कर्मचारियों से भी कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है. लोगों को बचाने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

nepal_flood_update
बाढ़ के कारण 431 MW बिजली का प्रोडक्शन सिस्टम से बाहर हो गया. (फोटो-इंडिया टुडे)

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 105 भारतीय टूरिस्ट लापता, बिहार के 6 जिले भी खतरे में!

पीएम मोदी ने जताया दुख

नेपाल बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह से फोन पर बात कर हर मुमकिन मदद करने का आश्वासन दिया है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,

“पीएम बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से जान-माल के नुकसान पर दुख जताया. भारत के लोग इस मुश्किल समय में नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. भारत नेपाल को हर मुमकिन मानवीय मदद देने के लिए तैयार है. हमारी टीमें बचाव और राहत के कामों पर मिलकर काम कर रही हैं.”

नेपाल से आने वाली नदियों का पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही को चिंताजनक बताया है.  

वीडियो: न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने किया मैडिसन स्क्वायर में होने वाले RSS कार्यक्रम का विरोध

Advertisement