The Lallantop
Logo

मोजतबा खामेनेई की मौत की अफवाह पर विवाद, मंत्री ने क्या सबूत दिए? नए संदेश में क्या लिखा?

मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने के बीच उनकी हालत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. ईरानी धर्मगुरु के नए दावे और अधिकारियों के पुराने बयानों ने उनकी स्थिति को लेकर सवाल और बढ़ा दिए हैं.

Advertisement

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के लंबे समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने के बाद उनकी हालत और ठिकाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब ईरानी धर्मगुरु मोहसेन हैदरी ने दावा किया है कि जिस अस्पताल में मोजतबा का इलाज चल रहा था, उस पर बमबारी हुई और उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया. इससे पहले ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि मोजतबा हमलों में बच गए थे और उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई थीं. वहीं, कुछ अन्य रिपोर्टों में उनके गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई थी. आखिर मोजतबा के सुरक्षित होने को लेकर ईरान ने क्या सबूत दिए हैं और उनके नाम से जारी ताजा संदेश में क्या कहा गया? जानिए पूरी कहानी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशियन गेम्स फाइनल, दोनों मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में

 

Advertisement

Advertisement