The Lallantop

केतन को पैर मारा फिर धक्का... लोहागढ़ किले में उस दिन जो हुआ चश्मदीद ने सब बताया

Ketan Agarwal murder case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक विटनेस ने घटना के पांच दिन बाद यानी 23 जून को पुलिस को इसकी सूचना दी थी और अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया था. अब कई बातें सामने आई हैं.

Advertisement
post-main-image
केतन अग्रवाल (बीच) की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया (बाएं) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन (दाएं) के ऊपर है. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक गवाह ने बताया कि उसने चेतन चौधरी को पुणे के लोहागढ़ किले से केतन अग्रवाल को धक्का देते हुए देखा था और चेतन ने धमकी दी थी कि वह भी किले से धक्का देगा।
  • यह दावा घटना के पाँच दिन बाद गवाह ने पुलिस को दिया, जिसमें गवाह ने बताया कि वह अपने दोस्त के परिवार के साथ किले पर था और घटनास्थल से थोड़ी देर दूर भी गया था, जिससे घटना का सबूत मिला।
  • पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है तथा तकनीकी जांच में फोन और अन्य डिजिटल डाटा से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट आया है. पुलिस सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एक शख्स का दावा है कि उसने आरोपी चेतन चौधरी (सिया का बॉयफ्रेंड) को पुणे के लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देते हुए देखा था. उसका ये भी दावा है कि जब उसने चेतन के सामने ये बात रखी तब चेतन ने उसे भी किले से धक्का देने की धमकी दी. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े ओमकार वाबले की रिपोर्ट के मुताबिक, विटनेस ने घटना के पांच दिन बाद यानी 23 जून को पुलिस को इसकी सूचना दी थी और अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया था. 

‘गवाह’ की आंखों देखी

विटनेस ने अपनी पहचान गुप्त रखी है. उसका कहना है कि वो अपने दोस्त के परिवार के साथ लोहागढ़ घूमने गया था. किले की सीढ़ियां चढ़ते समय, उसने कथित तौर पर केतन और उसकी मंगेतर सिया गोयल (दूसरी आरोपी) को एक साथ चलते हुए देखा, जबकि चेतन उनके पीछे चल रहा था. सूत्रों के मुताबिक, विटनेस को चेतन का चेहरा इसलिए याद रह गया क्योंकि गर्मी के मौसम में भी उसने सर पर हुडी पहन रखा थी. दावा ये भी है कि उसने ये बात चेतन से पूछी भी थी. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, किले तक पहुंचने के बाद चेतन एक मंदिर के पास कुछ देर बैठा और फिर केतन और सिया के आगे बढ़ने पर उनके पीछे-पीछे चल दिया. विटनेस ने पुलिस को बताया कि वो कुछ समय के लिए घटनास्थल से दूर हो गया क्योंकि उसके पेट में दर्द था. फिर जब वो वापस लौटा तो उसने कथित तौर पर सिया को चेतन की ओर इशारा करते हुए देखा. 

स्टेटमेंट के मुताबिक, इसके बाद सिया नीचे बैठ गई और उसने केतन के पैर पर लात मारी. इसके बाद चेतन कथित तौर पर केतन की ओर बढ़ा और उसे धक्का दे दिया. जब विटनेस ने चेतन से इस बारे में बात की तब चेतन ने कथित तौर पर उसे मुंह बंद रखने को कहा और ऐसा न करने पर किले से धक्का देने की धमकी दी. 

विटनेस ने इस घटना के बारे में अपने दोस्त को भी नहीं बताया था. रिपोर्ट के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उसे बुखार भी हुआ था. जब मीडिया रिपोर्ट से उसे ख़बर मिली तब उसने पुलिस को अपना बयान दिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: केतन मर्डर केस: 5 हजार पन्नों की चार्जशीट, सिया ने ChatGPT से पूछा था- 'दुखी दिखने के लिए क्या करें?'

डिजिटल डेटा की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने लगभग 12 TB टेक्निकल डेटा की जांच की है. जिसमें छह मोबाइल फ़ोन, नौ पेन ड्राइव, बैकअप, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट से निकाली गई जानकारी शामिल है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि कथित तौर पर फोन से डेटा डिलीट करने की कोशिश हुई है, लेकिन कुछ डेटा रिकवर कर लिया गया है. 

पुणे ग्रामीण पुलिस ने हत्या के मामले में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है.

वीडियो: केतन अग्रवाल को पहले ही पता था सिया-चेतन का सच? फिर लोहागढ़ किला क्यों गए?

Advertisement