The Lallantop
Logo

गौरव भाटिया ने सीजेपी नेताओं पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस, दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ?

गौरव भाटिया ने सीजेपी के दो प्रवक्ताओं पर 2 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा किया है. दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पोस्ट हटाने पर सहमति बनी है.

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से जुड़ा मानहानि का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है. गौरव भाटिया ने सीजेपी के प्रवक्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ 2 करोड़ रुपये की मानहानि याचिका दायर की है. आरोप है कि उनके नाम और तस्वीर के साथ ऐसा बयान पोस्ट किया गया, जो उन्होंने कभी नहीं दिया. भाटिया ने पोस्ट को फर्जी और एआई से बनाया हुआ बताया है. 10 सितंबर की सुनवाई में कोर्ट ने पोस्ट हटाने पर विचार करने को कहा. सीजेपी के दोनों प्रवक्ताओं ने पोस्ट हटाने पर सहमति जताई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Apple ने दिया जोर का झटका, iPhone 17 का दाम अचानक बहुत बढ़ा दिया

 

Advertisement

Advertisement