The Lallantop
Logo

5 लाख के नोटिस पर सीजेआई की एसीपी को फटकार, अब छात्र अक्षत त्रिपाठी ने क्या सवाल उठाए?

अक्षत त्रिपाठी को 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरने का नोटिस दिया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कानून के छात्र अक्षत त्रिपाठी को छात्रों को भड़काने और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरने का नोटिस दिया गया था. बाद में यह नोटिस वापस ले लिया गया, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सवाल उठाया कि पहले के कोर्ट के निर्देशों के बावजूद कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने ऐसा नोटिस कैसे जारी कर दिया. अब अक्षत इस पूरे मामले में जवाब मांग रहे हैं. आखिर उन्हें नोटिस क्यों दिया गया और कोर्ट में क्या हुआ? जानिए पूरी कहानी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Apple ने दिया जोर का झटका, iPhone 17 का दाम अचानक बहुत बढ़ा दिया

 

Advertisement

Advertisement