The Lallantop

BSP की बैठक में मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे ईशान आनंद को बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

यूपी चुनाव से पहले BSP सुप्रीमो मायावती ने अहम फैसला लिया है. उन्होंने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है. इसी महीने उन्होंने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को इस पद से बर्खास्त किया था.

Advertisement
post-main-image
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती (बाएं) ने अपने भतीजे ईशान (दाएं) को नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया है. (courtesy: X/BSP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने 23 सितंबर को लखनऊ में हुई बैठक में अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया।
  • पार्टी में आकाश आनंद को 3 सितंबर को पद से हटाने और निष्कासन के बाद मायावती ने छोटे भतीजे को राजनीति में आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई।
  • ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के बाद उनकी भूमिका पार्टी के संगठनात्मक कामों और राज्यों में सक्रिय रहना बढ़ गई है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने ऑल इंडिया बैठक में अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कॉर्डिनेटर (राष्ट्रीय संयोजक) बनाया है. बैठक बुधवार, 23 सितंबर को लखनऊ में आयोजित हुई थी. इस दौरान बीएसपी सुप्रीमो के साथ उनके भाई आनंद कुमार भी नजर आए. भाई के सामने ही उन्होंने छोटे भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया. इससे पहले मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर भी स्पष्ट किया था कि वह ईशान को भविष्य के लिए तैयार करेंगी. 

Advertisement
BSP प्रमुख ने सोशल मीडिया पर पहले ही दिए थे संकेत

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव हैं और इस बीच बीएसपी में उथल-पुथल चल रही है.  मायावती के X हैंडल से एक तस्वीर शेयर कर ईशान आनंद को पद देने की जानकारी दी गई है. 

Advertisement

इससे पहले 3 सितंबर को आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पद से हटाया गया था और बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब वो अपने फैसले से पलटीं हों. आकाश को पार्टी से निकालने के बाद BSP सुप्रीमो ने ऐलान किया था कि वो अपने भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को पार्टी में कोई पद नहीं देंगी. हालांकि, कुछ ही दिन बाद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह अपने छोटे भतीजे को राजनीति में आगे बढ़ाएंगी. 

20 सितंबर को उन्होंने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका आनंद को पार्टी की ज़िम्मेदारी से दूर रखा जाएगा. जबकि छोटे भतीजे ईशान आनंद को आगे बढ़ाने की बात कही थी. अब उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया है.  

ये भी पढ़ें: आकाश-दीपिका पर फिर यूू-टर्न, मायावती ने कहा, ‘छोटे भतीजे को आगे बढ़ाएंगे लेकिन...’

Advertisement
ईशान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

ईशान से पहले ये पद उनके बड़े भाई आकाश आनंद के पास था. इस बदलाव को पार्टी में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव माना जा रहा है. मायावती ने आकाश आनंद को 10 सितंबर को पार्टी से बेदखल किया था.

ईशान आनंद पहले भी मायावती के साथ नज़र आते रहे हैं. पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर है. ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनकी भूमिका राज्यों में संगठन से जुड़े कामों में भी अहम हो गई है.

इस बदलाव के बाद ईशान आनंद पार्टी के नंबर 2 बन गए हैं. पार्टी के कामकाज और संगठन से जुड़े मामलों में अब उनकी सक्रियता बढ़ गई है. आकाश को पहले मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया गया था. लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें कई बार जिम्मेदारी मिली और फिर वापस ली गई.  

वीडियो: आकाश आनंद को मायावती ने फिर निकाला, अखिलेश की पार्टी में होंगे शामिल?

Advertisement