The Lallantop
Logo

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर कर घिरे सीएम सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा आरोप

जमुई नाबालिग मामले में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कथित सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा कर पॉक्सो एक्ट के तहत सवाल उठाए, जबकि पोस्ट अब प्रोफाइल पर दिखाई नहीं दे रही है.

Advertisement

बिहार के जमुई नाबालिग मामले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कथित पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें पीड़िता और उसका परिवार दिखाई दे रहा था. उन्होंने पॉक्सो एक्ट का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि क्या इस पोस्ट से बच्ची की पहचान उजागर हुई. यह पोस्ट अब मुख्यमंत्री की प्रोफाइल पर दिखाई नहीं दे रही है. 19 सितंबर की घटना में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें तीन नाबालिग हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बस वाले ने 10 किमी पहले उतारा, बंदा पेमेंट रिसीप्ट लेकर कोर्ट पहुंचा, मोटा पैसा मिला

 

Advertisement

Advertisement