The Lallantop

"किसी चीज को दिल से चाहो..."- शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं ना 2' बनाने पर फराह खान ने क्या कह दिया!

शाहरुख खान 'मैं हूं ना' के सीक्वल में डबल रोल में नज़र आ सकते हैं. फिल्म की लिखाई शुरू हो चुकी है.

Advertisement
post-main-image
फराह खान के डायरेक्शन में बनी चार में से तीन फिल्मों में शाहरुख लीड रोल में हैं.

22 साल पहले रिलीज़ हुई Shah Rukh Khan स्टारर Main Hoon Na से Farah Khan ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. आगे चलकर उन्होंने Om Shanti Om, Tees Maar Khan और Happy New Year जैसी फिल्में बनाईं. इस बीच लोग उनसे लगातार 'मैं हूं ना' का सीक्वल लाने की डिमांड करते रहे. अब फराह ने खुद भी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है.

Advertisement

हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जहां वो टीवी पर 'मैं हूं ना' देख रहे थे. इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा,

“इस डिजिटल दौर में होटल के कमरे में पहुंचते ही टीवी पर अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म अचानक चलती मिल जाए, तो उसकी खुशी ही अलग होती है. अब तो इसका सीक्वल जल्द आना चाहिए.”

Advertisement

अर्जुन ने इस स्टोरी में फराह को टैग किया था, जिसे उन्होंने रीशेयर करते हुए लिखा,

"अगर किसी चीज को दिल से मांगो...लव यू अर्जुन कपूर!"

farah khan
अर्जुन कपूर और फराह खान की स्टोरी.

फराह के इस जवाब ने एक बार फिर उस चर्चा को हवा दे दी है, जहां लोग 'मैं हूं ना' के सीक्वल की मांग कर रहे थे. कुछ साल पहले खुद सुष्मिता सेन ने भी कहा था कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनना चाहिए. फराह ने अपने व्लॉग्स में बताया है कि वो केवल शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाने के लिए डायरेक्शन में लौटेंगी. नकुल मेहता के साथ व्लॉग में उन्होंने कहा था कि जब उनके बच्चे कॉलेज चले जाएंगे, तो वो दोबारा फिल्ममेकिंग शुरू करेंगी. कुछ समय पहले उनके बच्चे अपने-अपने कॉलेज चले गए. ऐसे में अर्जुन को दिया उनका जवाब इस ओर इशारा कर रहा कि वो 'मैं हूं ना' के सीक्वल पर जल्द ही काम शुरू कर सकती हैं.

Advertisement

वैसे फरवरी में पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि फराह ने शाहरुख को 'मैं हूं ना 2' का आइडिया सुनाया है. इसके लिए वो ऐसी स्टोरी प्लान कर रहीं, जहां शाहरुख डबल रोल करेंगे. वो भी एक-दूसरे से अपोजिट. 'भूल भुलैया 2', 'भूल भुलैया 3' और 'हाउसफुल 4' लिखे चुके आकाश कौशिक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये मूवी इमोशनल और फनी होने के साथ देशभक्ति से भरपूर होगी. यही नहीं, इसमें शाहरुख के अलावा 'मैं हूं ना' की बाकी ओरिजिनल कास्ट का भी कमबैक होगा. दावा किया जा रहा है कि शाहरुख 'किंग' की शूटिंग के बाद इस सीक्वल की कहानी सुनेंगे. लेकिन इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बताया गया है. 

वीडियो: "मैंने शाहरुख को हेलीकॉप्टर से लटका दिया था, इन फिल्मों में मजा नहीं आया"

Advertisement