असम में धारापुर के जिस होमस्टे में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा निमिषा का शव मिला था, उसे प्रशासन ने सील कर दिया है. 'रुद्राज़ किचन' नाम का ये होमस्टे छात्रा की मौत के बाद से ही पुलिस की जांच के घेरे में है. पुलिस इसके रिकॉर्ड्स की जांच कर ही है. यह भी देख रही है कि यहां डॉक्युमेंट्स या जरूरी वेरिफिकेशन से जुड़े नियमों का पालन किया जाता था या नहीं. होमस्टे पर आरोप लगे हैं कि पहचान से जुड़े कागज के बिना ही यहां ठहरने के लिए कमरे दिए जाते थे.
गुवाहाटी स्टूडेंट डेथ: आसिफ के साथ 5 बार होमस्टे में रुकी थी निमिषा, आखिरी बार जिंदी नहीं लौटी
असम के धारापुर में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा निमिषा का शव जिस ‘रुद्राज़ किचन’ होमस्टे में मिला था, उसे प्रशासन ने सील कर दिया है. पुलिस होमस्टे के रिकॉर्ड और वेरिफिकेशन नियमों की जांच कर रही है.

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) बोलिन देउरी ने बताया कि जांच करने वाले अधिकारी होमस्टे के रिकॉर्ड जांच कर रहे हैं. इनमें मृत छात्रा निमिषा के उस होमस्टे में रुकने से जुड़े रिकॉर्ड भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, निमिषा की मौत वाले दिन वह अपने दोस्त आसिफ अली के साथ वहां गई थी. इससे पहले भी दोनों एक महीने में पांच बार इस होमस्टे में जा चुके थे. देउरी ने कहा कि अगर जांच में होमस्टे से जुड़े किसी नियम के उल्लंघन या मौत के मामले में किसी तरह से शामिल होने की बात सामने आती है तो होमस्टे से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले देउरी ने बताया कि 25 सितंबर को आसिफ अली और निमिषा ठाकुरिया ने 'रुद्राज़ किचन' होमस्टे में चेक-इन किया था. बाद में पुलिस को खबर मिली कि निमिषा बेहोशी की हालत में थी. उसे GMCH भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी जान जा चुकी है.
मामले में मुख्य आरोपी आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पुलिस को बताया कि निमिषा ने खुद अपनी जान दी है. हालांकि, पुलिस उसके दावे पर भरोसा नहीं कर रही और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि उसने निमिषा के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की है. निमिषा के परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है. वहीं आसिफ के परिवार ने कहा कि मामले का सच सामने आना चाहिए. अगर जांच में उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए.
ये भी पढ़ेंः ‘मां, उन्होंने छाती पर मारा’, आखिरी कॉल के बाद होमस्टे में मिली गुवाहाटी की छात्रा की लाश
आरोपी की मां को रिश्ते के बारे में पता थाआसिफ की मां ने बताया कि उन्हें आसिफ और निमिषा के रिश्ते की जानकारी थी. ईद पर निमिषा उनके घर भी आई थी. उन्होंने ये भी कहा कि इस रिश्ते को लेकर परिवार टेंशन में था, क्योंकि लड़की हिंदू थी और उनका परिवार मुस्लिम है. घटना वाले दिन के बारे में बताते हुए आसिफ की मां ने दावा किया कि उस दिन उनका बेटा बीमार था. दिन भर सोता रहा. बाद में वह घर से बाहर चला गया. आसिफ के पिता का दावा है कि आसिफ को निमिषा ने फोन करके बुलाया था. इसके अगले ही दिन लड़की की मौत हो गई.
इस बीच, आसिफ गोरचुक पुलिस स्टेशन की कस्टडी में है. उसकी मेडिकल जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. पुलिस ने होमस्टे के केयरटेकर को भी हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि होमस्टे में आखिर क्या हुआ था.
वीडियो: LPU में Reddit पोस्ट के बाद बवाल, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप













